पौधे भी मुस्काएगे जब बच्चे उन्हे उगाएगे

reported by ;- प्रिया शर्मा 


धरती बचाओ,जीवन बचाओ के उदेश्य से गुरुकुल प्लेवे नेहरू विहार दिल्ली -54 मे पृथ्वी दिवस को बहुत ही विशेष प्रकार से   मनाया गया।छोटे-छोटे बच्चो एवम शिक्षिकाओ ने पौधारोपण किया एवम पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया।प्लेवे के प्रधानाचार्य माननीय सन्नी गुप्ता जी ने सभी बच्चो एवम उनके माता-पिता को पृथ्वी के महत्व को समझाते हुए उसके संरक्षण के लिए नए सुझाव दिए,पृथ्वी को हम तभी बचा सकते हैं, जब हम वृक्ष लगाएंगे



इस कार्यक्रम मे अध्यापिका आरती ,निशा एवम कंचन  ने विशेष योगदान दिया।छोटे बच्चे जो स्वयं पौधो की भांति है उन्हे उत्साहित किया कि वह प्रतिदिन पौधौं मे पानी देंगे तथा उसी प्रकार उनका ध्यान रखेंगे जिस प्रकार वह अपने खिलौनो का रखते है। अंत मे सभी को पृथ्वी  दिवस की हादिक शुभकामनाए देते हुए कहा पृथ्वी है तभी हम मनुष्य, पशु-पक्षी है, इसलिए बच्चो यदि आने वाली पीढी है प्यारी.....तो पृथ्वी को बचाना है हमारी जिम्मेदारी।।।   यह एक नई पहल की शुरुआत गुरुकुल प्लेवे की ओर से