समाजसेविका मनी बंसल ने सरस्वती विहार टूनामेट में जीती महिला टीम को अवार्ड देकर किया सम्मानित

reported by :- संदीप कुमार 


महिलाओं का क्रिकेट टूनामेट होना जब भी सुनते है तो खुशी के साथ फख्र भी होता है। पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आज के युग की बेटी और महिलाएं चल रही है। पुरूषों के खेल क्रिकेट को अब बेटियाँ बड़े चाव से और लगन से खेलती है। पीतमपुरा के भारती Public  स्कूल के सामने DDA  के ground पर 13 अप्रैल से टूनामेट शुरू हुआ है। इसमें 4 टीम खेल रही है। दिलली की under 19 में खेलने वाली बेटियाँ भी खेल रही है। ये टूनामेट एक महिला की मौत कैसर से हुई थी उसकी याद में खेला जा रहा है।  मकसद है कि खेल महिलाओं को बीमारियों से बचाते है। कुछ वक्त निकाल कर महिलाओं को खेल भी खेलना चाहिए। 


 

मंगलवार समाजसेविका युमना विहार निवासी मनी बंसल और नूतन मिश्रा और शशि अग्रवाल जी निवासी  सरस्वती विहार ने टूनामेट में जीती टीम को अवार्ड देकर सम्मानित किया। रणजी दिल्ली खेल रही नेहा छिललर को श्रीमती मनी बंसल जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मनी बंसल ने सम्मानित किया।  मनी ने सभी को भविष्य में आगे बढने की शुभकामनायें भी दी। बेटी बचाओ के साथ बेटी खिलाओ का भी नारा दिया।