उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट हो सकती है हाईजैक ...

reported by :- संदीव कुमार



पूर्वी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की जल्द सूची जारी हो जाएगी। इस पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी की सीट हाईजैक करने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। बगैर सूची जारी हुए हैं उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में दावेदारी होने लगी है। प्रसिद्ध कालका मंदिर के महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत महाराज ने लोगों से मिलना जुलना शुरू कर दिया हैबताया जा रहा है कि वे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नजदीकी माने जाते हैं। योगी से नजदीकी होने के कारण वह चुनाव लड़ने की तैयारियां कर चुके हैं। उन्होंने कई दिनों से इलाके के ब्रह्मपुरी वार्ड और जीटी रोड शाहदरा स्थित लाल बाग की झुग्गी, दुर्गापुरी, उस्मानपुर आदि इलाकों में लोगों से मिलते हुए नजर आएकहा जा रहा है कि सांसद मनोज तिवारी को भाजपा हाईकमान एक स्टार प्रचारक के रूप में देखना चाहती है। इसीलिए संभावना है कि उनके संसदीय क्षेत्र में अबकी बार नए उम्मीदवार को जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि कुछ ही समय पहले दिल्ली भाजपा की समिति और से भेजी सूची में उत्तर पूर्वी इलाके से एकमात्र मनोज तिवारी का नाम ही भेजा गया था। इसके लिए वह दोबारा भेजी सूची में इस सीट से मनोज तिवारी के अलावा दो अन्य नेताओं के नाम भी हैं लेकिन इसमें सार्वजनिक नाम मनोज तिवारी का ही है। जानकारों का कहना है कि अगर मनोज तिवारी अबकी बार चुनावी रण में योद्धा नहीं बनते हैं तो निश्चित ही पार्टी हाईकमान उन्हें भविष्य में कोई बड़ी जिम्मेदारी देने की फिराक में रहेगी। उत्तर पूर्वी क्षेत्र में सार्वजनिक भक्त होने का दावा उत्तर पूर्वी इलाके में कालका मंदिर से जुड़े लोगों की संख्या बहुत होने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां तक कह दिया है कि अगर मनोज तिवारी को उम्मीदवार तय नहीं किया जाता तो वह महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत महाराज को ही टिकट मिलेगा। हालांकि उम्मीदवारों की सूची बाहर आने के पहले ही अपनी दावेदारी ठोकना और खबर ने पूरी पार्टी में हलचल मचा दी है।