उत्तर पूर्वी दिल्ली से 'आप' लोकसभा प्रत्याशी दिलीप पाण्डेय ने जारी किया घोषणा पत्र
REPORTED BY :- संदीप कुमार 

उत्तर पूर्वी दिल्ली :- बुधवार को आम आदमी पार्टी से उत्तर पूर्वी लोकसभा प्रत्याशी दिलीप पाण्डेय ने यमुना विहार स्थित लोकसभा कार्यालय में उत्तर पूर्वी लोकसभा के लिए संकल्प जारी किया।  इस घोषणा पत्र में वो सारी सेवाएं शामिल है जिससे उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता वंचित रही है। 

संकल्प पत्र जारी करते हुए दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली की जनता से जितने भी वादें किए है उन सारे वादों को पूरा किया है, चाहे अस्पतालों को बहेतर करने की बात हो, मोहल्ला क्लीनिक बनाने की बात हो, बिजली-पानी,  दिल्ली में पहली बार कच्ची कॉलोनियों में विकास के काम शुरू हुए है। लगभग 10 हजार नालियां व गालिया बन रही है। पेंशन के ऊपर हमने काम किया है। उन्होंने कहा कि, हमने अपने घोषणा पत्र को पत्थर की लकीर माना और उन्हें पूरा किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने सबसे महत्वपूर्ण वादा दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का उसे उन्होंने अपने घोषणा पत्र से हटा दिया। आम आदमी पार्टी जो कहती है वो करती है, इस बात पर दिल्ली की जनता को पूरा विश्वास है। और उस विश्वास को टूटने से बचाने की जिम्मेदारी हमारी है। 


 

दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, उत्तर पूर्वी लोकसभा विकास के मामले में बाकी की लोकसभाओं से अभी भी पीछे है। इसलिए इस इलाके के चहुंमुखी विकास के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता है। हम उत्तर पूर्वी दिल्ली को एक ऐसी  जगह बनाना चाहते है जहां लोग महज सांस ना ले बल्कि अपनी जिंदगी सुकून से जी सके। जनता द्वारा उत्तर पूर्वी लोकसभा में चुने जाने के बाद मेरी प्राथमिकता निम्नलिखित, इतने तक ही सीमित नहीं, होगी।

इस मौके पर लोकसभा में कैंपियन देख रहे पवन शर्मा, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव दुर्गेश पाठक, स्थानीय विधायक श्रीदत्त शर्मा, अमरेन्द्र झा समेत आम आदमी पार्टी के तमात स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।