आपदा आने पर राहत व बचाव कार्य की तैयारियों को परखा..

REPORTED by :- संदीप कुमार 


पूर्वी दिल्ली : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से यमुनापार में 17 स्थानों पर शुक्रवार को मॉक डिल आयोजित की गई। भूकंप आने के बाद स्थिति से कैसे निपटा जाए और पूर्व में क्या तैयारियां होनी चाहिए मॉक डिल से इसको परखा गया। मॉक डिल में जिला प्रशासन, दिल्ली पुलिस, दमकल, एनडीआरएफ, कैडेट्स एंबुलेंस, नगर निगम सहित कई विभागों ने भाग लिया। जिले में पहली बार ऐसा हुआ है जब सेना ने मॉक डिल में भाग लिया है।



आपदा की स्थिति में मोबाइल नेटवर्क सबसे पहले साथ छोड़ता है, इसलिए मॉक डिल में फोन पूरी तरह प्रतिबंध रहा। बचाव दल ने एक दूसरे से संपर्क एम रेडियो के जरिए किया।


इन जगहों पर हुई मॉक डिल: 


पूर्वी दिल्ली जिले में डीसीपी कार्यालय , वीथ्रीएस मॉल , मयूर विहार मेट्रो स्टेशन, जेपी होटल , त्रिलोकपुरी 20 ब्लॉक , गीता कॉलोनी सीएनजी पंप पर मॉक डिल हुई। जबकि उत्तरी-पूर्वी जिले में लोनी रोड स्थित लाइसेंस अथॉरिटी, गोकलपुरी टायर मार्केट, सीलमपुर मेट्रो व मार्केट, करावल नगर मुखिया मार्केट, वीर सावरकर अस्पताल में मॉक डिल हुई। शाहदरा जिले में श्याम लाल कॉलेज, आनंद विहार मेट्रो स्टेशन समेत अन्य जगह हुई। सभी जगह सुबह साढ़े दस बजे एक साथ मॉक डिल शुरू की गई।



ऐसा रहा पूरा घटना क्रम : 


 भूकंप आने से कही पर इमारते गिरीं तो कही पर गैस पाइप लाइन फटने से आग लगी। सूचना मिलते ही डीडीएमए टीमें अन्य विभागों के साथ मौके पर पहुंच, बचाव दल ने बड़ी संख्या में घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया तो कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।



उत्तरी-पूर्वी जिले में लोनी रोड स्थित लाइसेंस अथॉरिटी में आयोजित मॉक डिल में जिलाधिकारी शशि कोशल  ने कहा कि आपदा की स्थिति में डरना नहीं चाहिए, बल्कि सूझबुझ से काम लेना चाहिए। उनकी टीम ने जीवन नामक यंत्र से जांचा की कोई व्यक्ति मलबे में दबा तो नहीं, जो लोग दबे थे यंत्र की सूई उधर घूम गई।  अतिरिक्त जिलाधिकारी एमके द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन की टीम ने इस मॉक डिल से यह साबित कर दिखाया कि वह आपदा की हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। यमुना विहार  के एसडीएम देवेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि मॉकडिल में सेना के जवानों के साथ काम करने का मौका मिला, पहली बार सेना और सरकारी कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने साथ मिलकर काम किया। इस मौके पर जिलाधिकारी शशि कौशल व  एडीएम करावल नगर पुनीत कुमार पटेल , SDM डूडा, डिजास्टर मेनेजमेंट  भावना सिंह  , अरुण गुप्ता, के अलावा स्थानीय लोग भी इसमें मौजूद रहे।