कुशवाहा समाज के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालो से सख्ती से निपटा जायगा :- दिनेश मेहता
Rerorted by :- संदीप कुमार 

 

उत्तरी-पूर्वी जिला:- दिनांक 23 जून 2019, रविवार को बाल हंस वाटिका बुराड़ी में कुशवाहा समाज दिल्ली, उत्तरी-पूर्वी जिला, ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता राम नारायण सिन्हा ने की।


प्रेस वार्ता में कुशवाहा समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि बुराड़ी विधानसभा में कुशवाहा समाज के लगभग 40 हजार लोग निवास करते हैं। जिसे लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की नजर इस पर टिकी हुई है। किंतु पिछले कुछ दिनों से कुछ गैर कुशवाहा जाति के लोग सोशल मीडिया समेत अन्य मीडिया के माध्यमों से यह प्रचारित कर रहे हैं कि बुराड़ी कुशवाहा समाज किसी एक व्यक्ति और एक पार्टी विशेष कर शैलेन्द्र कुमार (जनता दल यूनाइटेड) को आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन देने का फैसला किया है। जो कि सरासर झूठ है। पदाधिकारियों ने बताया कि समाज ने किसी भी दल या व्यक्ति को अपना समर्थन देने का अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। बावजूद इसके इस प्रकार का झूठ प्रसारित किया जा रहा है। ताकि समाज के वोट को विखंडित किया जा सके। पदाधिकारियों ने कहा कि जो लोग इस प्रकार का दुष्प्रचार कर रहे हैं उन लोगों को कुशवाहा समाज या इसके कल्याण से कोई लेना देना नही है। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग इस प्रकार का दुष्प्रचार आगे भी करते रहते हैं तो समाज इन पर काकुनी कार्यवाई करने के लिए बाध्य होगा। 


 

पदाधिकारियों ने बताया कि कुशवाहा समाज दिल्ली का एक मात्र उद्देश्य समाज के लोगों का सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास करते हुए उन्हें सशक्त बनाना है। ताकि देश के विकास में अधिक से अधिक योगदान दिया जा सके। पदाधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में बुराड़ी विशेष स्थान रखता है इसका कारण यह है कि इस क्षेत्र में देश के विभिन्न हिस्सों से आ कर लगभग 40 हजार कुशवाहा समाज के लोग रहते हैं और सभी एक दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर अपना तथा देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में बुराड़ी, संत नगर, झड़ौदा, मुकुंद पुर, जहांगीर पूरी, भलस्वा एवं कादीपुर वार्ड आते हैं जिसमें समाज के बहुतायत संख्या में लोग निवास करते हैं। जिन्हें बरगलाने की कोशिश की जा रही है। प्रेस वार्ता में दिलीप वर्मा, दिनेश मेहता, कैलाश कुशवाहा, अनिल सिन्हा, राजेश शाक्य, विकास सैनी, विनोद महतो, आनंद कुमार, चंद्रगुप्त मौर्य समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।