विजय पार्क को यमुना विहार से जोड़ने वाली गलियों को दीवार बनाकर बंद कर रहा डीडीए..
reported by : संदीप कुमार 

 

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मंगलवार को जब विजय पार्क को यमुना विहार से जोड़ने वाली दो गलियों में दीवार बनाने का काम शुरू किया तो हंगामा हो गया। लोगों के बढ़ते आक्रोश के चलते मौके पर थाना पुलिस को बुलाना पड़ा। स्थिति हाथ से निकलने पर आनन-फानन में अर्धसैनिक बल को मौके पर बुलाना पड़ा। लोगों के विरोध के चलते डीडीए को बीच में ही काम

रोकना पड़ा। इस दीवार को लेकर यमुना विहार, विजय पार्क और नूर-ए-इलाही के लोग आमने सामने आ गए हैं।



दरअसल यमुना विहार डीडीए द्वारा बसाई गई कॉलोनी है और विजय पार्क व नूर-ए-इलाही डीडीए की कॉलोनी नहीं है। यमुना विहार में रहने वाले लोगों का कहना है कि इन कॉलोनियों में रहने वाले असामाजिक तत्व यमुना विहार में आपराधिक वारदात को अंजाम देकर इन गलियों के जरिये अपनी कॉलोनी में भाग जाते हैं। मास्टर प्लान के तहत यहां कोई गली नहीं है।


विजय पार्क आरडब्लूए के अध्यक्ष वीके शर्मा ने बताया कि गली नंबर-11 व लिटिल फ्लावर स्कूल वाली गली विजय पार्क को यमुना विहार से जोड़ती है। इन दोनों ही गलियों को डीडीए दीवार बनाकर बंद कर रहा है। जबकि यह दोनों गलियां मुख्य रास्ता है, रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी स्कूल व ट्यूशन जाते हैं और आम लोग अपने कामों से जाते हैं। यह दोनों गलियां अगर बंद हो जाती हैं तो विजय पार्क व नूर ए इलाही के लेागों को काफी असुविधा होगी।