आखिर क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे..?

1 जुलाई यानि की सोमवार को देश भर में डॉक्टर्स डे मनाया गया। जिसके चलते पूर्वी दिल्ली दिलशाद गार्डन में स्थित मानव व्यवहार और संबंध विज्ञान संस्था निवास (इहबास हॉस्पिटल) में डॉ N.G देसाई की अगुवाई में भी डॉक्टर्स डे मनाया गया। इसमें मुख्य रूप से दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव और प्रधान सचिव संजीव खेरवार मौजूद रहे। साथ ही इस मौके पर चिकित्सा जगत से बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन जितेंद्र अरोड़ा ने किया।


इहबास के निदेशक निमेष जी देसाई ने कहा कि इहबास दिल्ली का सबसे बेहतर संस्थान है। जहां डॉक्टरों की पूरी कोशिश रहती है कि मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाए। डॉक्टर्स डे हर डॉक्टर के लिए गर्व का दिन होता है इस मौके पर दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय देव ने बताया की हाल ही में जो देश के अलग-अलग इलाकों में डॉक्टरों पर जो हमले हुए हैं। वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं, इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए लोगों को संयम से काम लेना चाहिए। डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है डॉक्टर मरीजों की जान बचाते हैं।



हालांकि उन्होंने डॉक्टर्स डे मनाए जाने का कारण भी बताया और कहा की पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न प्राप्त डॉक्टर बी.सी.राय का जन्म और मृत्यु एक ही दिन हुआ था। इसलिए उनकी याद में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टर स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं।


इस मौके पर डॉक्टर ओम प्रकाश, डॉ विजेंद्र सिंह, डॉ संगीत शर्मा, डॉक्टर सिद्धार्थ, डॉ एल्ड्रिन, डॉक्टर रेनू गुप्ता, डॉक्टर स्थापन, डॉ मनोज, डॉक्टर अमन मेहता, डॉक्टर मोहित शर्मा,डॉक्टर मिनी शर्मा, डॉक्टर विभा शर्मा, डॉक्टर वाला, डॉक्टर विशाल, डॉ सीबी त्रिपाठी, अनिल राय, रमेश शर्मा, मनीष सांखला और विजय भान भी मौजूद रहे।