आम पार्टी के आयोजन में बच्चों ने लिया खूब मजा

मेरठ, बुधवार को फ्लोरेंसइंटर नेशनल एकेडमी  स्थित डॉ ज़ाकिर हुसैन कॉलोनी मेरठ में मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन गजाला सैफी ने किया। 



आम फलों का राजा और भारत देश का राष्ट्रीय फल है। कार्यक्रम में आम की महत्ता एकेडमी प्राचार्या कु नेहा अंसारी ने बताया और कहा कि सभी लोगों को फल खाने बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुती भी की मैंगो पार्टी में कु; आएशा प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्शलान, कु.अनाबिया, सुआलेहा, उर्मिश, फैजान, अरिबा, फारिज, फैज, आरिफ, जैद, आदि बच्चों ने प्रस्तुती दी, एकेडमी प्रबंधक आर डी गादरे ने सेहत के लिए सलाद और फ्रूट का सेवन रोजाना करने के लिए आह्वान किया। बीमारी से ग्रस्त लोगों को फल खाने बहुत जरूरी है। जिंदगी में व्यायाम रोजाना करें, सीजनल फलों और सब्जियों को खाने के आदि बनें। समरीन, कु.रूबिना, इमराना, जेबा, नेहा, गजाला, एकेडमी संस्थापिका फात्मा, आदि ने सहयोग दिया।