आरडब्ल्यूए का सहयोग मिला तो बेहतर होगी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था —आर.एस.मीणा

उत्तर-पूर्वी दिल्ली, यमुना विहार रविवार 21 जुलाई शाम को बी-1 से लेकर B-5 के आरडब्ल्यूए की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया! जिसके अंदर थाना भजनपुरा थानाध्यक्ष आर.के मीणा के साथ बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यमुना विहार क्षेत्र में बढ़ते हुए अपराधों पर अंकुश लगाना था।



जिसमें भजनपुरा ने आर.डब्लू.ए के सदस्यों से अनुरोध किया कि वह पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर पुलिस को सहयोग दें, जिससे क्षेत्र में होने वाले अपराधों को रोका जा सके। इस कार्य के लिए गलियों में गेटो का लगना, बैरियर का लगना,सीसीटीवी कैमरों का लगना, चौकीदार की व्यवस्था व रात्रि पेट्रोलिंग में आरडब्ल्यूए व पुलिस अधिकारी भी उनके साथ रहेंगे। थानाध्यक्ष आर.एस.मीणा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से पुलिस बेहतर सुरक्षा मुहैया करा सकती है।उन्होंने कहा कि यदि इलाके की आरडब्लूए व जनता का सहयोग मिला तो दिल्ली का सबसे शान्तिप्रिय थाना भजनपुरा थाना होगा।


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता यमुना विहार फैड्रेशन सचिव वेद शर्मा ने  द्वारा की गई। कार्यक्रम में यमुना विहार आरडब्लूए बी-1 पूर्व अध्यक्ष जयचंद खारी व वर्तमान महासचिव रिंकू, बी-2 अध्य़क्ष राजेन्द्र यादव व महासचिव रोहित, बी-3 आरडब्लूए अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा व संरक्षक आर. बंधु, कॉर्डिनेटर एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट सुनील कुमाऱ झा, बी-4 आरडब्लूए अध्यक्ष हरीश शर्मा व सदस्या पूनम चौहान, बी-5 आरडब्लूए अध्यक्ष विनोद जोशी, डॉ विवेक, संदीप सहित गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।