अखिल भारतीय साहित्य परिषद् नॉएडा इकाई (मेरठ प्रान्त) का हुआ गठन

उत्तर-प्रदेश के नॉएडा महानगर में सोमवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद् नॉएडा इकाई का गठन किया गया। इस शुभ अवसर पर सांसद डॉ.महेश शर्मा  ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद  देश के  जाने माने साहित्यकार एवं कविगण की उपस्थिति में लोगो ने सदस्य्ता ग्रहण की। देश के प्रसिद्ध कवियों में बाबा कानपुरी अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद नोएडा, डॉ वाई डी शर्मा- प्रो0 गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज, देवेंद्र देव मिर्जापुर अध्यक्ष, डॉ चेतन आनंद   संयुक्त सचिव, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, मेरठ प्रान्त , संगीता तनेजा सुपरिचित कवयित्री, ब्रज किशोर वर्मा "शैदी" एवं अन्य अपनी कविता ,साहित्य का पाठ किया।



पांच घंटे के इस कार्यक्रम में कभी लोगों को गुदगुदाया तो कभी हंसाया और कभी भातृ संस्कृति और साहित्य के लिए प्रेरित किया | डॉ चेतन आनंद  के प्रेरणा और सचिव सूर्य प्रकाश सोनी  एवं  सूर्य प्रकाश सोनी,  कमल पाण्डेय के अथक प्रयास से विशाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। कमल पांडेय ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा – साहित्यसङ्गीतकलाविहीनः साक्षात्पशुः पुच्छविषाणहीनः, तृणं न खादन्नपि जीवमानः, तद्भागधेयं परमं पशूनाम् अर्थात् साहित्य, संगीत और कला से विहीन व्यक्ति बिना सींग और पूँछ साक्षात् पशु है, लोगों से कहा की भारतीय संस्कृति और साहित्य को जीवन से जोड़कर नॉएडा इकाई को  आगे बढ़ाए। 


इस मौके पर बाबा कानपुरी अध्यक्ष, इं० कमल पाण्डेय - संरक्षक, सूर्य प्रकाश सोनी  - सचिव, बिशन पपोला- मिडिया प्रभारी, कुसुम पालीवाल- उपाध्यक्ष, भावना तिवारी- उपाध्यक्ष, डॉ अनिल त्यागी- संगठन सचिव, व्यंजना पाण्डेय- सांस्कृतिक सचिव,  प्रशांत- संयुक्त सचिव, महावीर शर्मा-कोसाध्यक्ष, सुनील सुरमयी- सह सचिव  एवं अंजली सिसौदिया, आदित्य देव त्यागी, सुनीता मिश्रा, नीरज शर्मा, अंजली सिसौदिया- सदस्य, आदित्य देव त्यागी तथा अविनाश, दुर्गा शर्मा ,सुनीता शुक्ला, हिमान्शु पाण्डेय, अविनाश, अतुल, प्रशांत झा, आदि लोगो ने सदस्यता ग्रहण किया।