बीजेपी में शामिल हुई सपना चौधरी

रविवार को BJP के एक कार्यक्रम में हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने  सदस्यता ग्रहण की। जहां सपना चौधरी आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गईं।  इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान, मनोज तिवारी, हर्षवर्धन सिंह जैसे कई सीनियर नेता मौजूद थे। बता दें कि आज राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान था। इसी कार्यक्रम में सपना चौधरी बीजेपी की सदस्य बनीं।



लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सपना चौधरी सुर्खियों में रही थी। पहले उनके कांग्रेस में आने की खबरें आई थीं। लेकिन फिर सपना खुद मीडिया के सामने आईं और उन्होंने इस खबर को गलत बताया। इसके बाद प्रचार के दौरान सपना चौधरी बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ देखी गईं। उन्होंने दिल्ली की विभिन्न सीटों पर बीजेपी के लिए रोड शो में हिस्सा लिया था। आखिरकार अब वो भाजपा शामिल हो गई है।


सपना चौधरी हरियाणा की पॉप्युलर सिंगर और डांसर हैं, वह बॉलिवुड की फिल्मों में भी आइटम सॉग्स कर चुकी हैं। इसके अलावा वो  बिग बॉस में भी नजर आई थीं।