भाजपा सदस्यता अभियान में जुटे भाजपा युवा कार्यकर्ता

पूर्वी दिल्ली


'मेरा परिवार भाजपा परिवार' का विस्तृत रुप करने के लिए पूरे देश में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ काम करने वाली भाजपा का सदस्यता अभियान दिल्ली में भी जोरों पर चल रहा है। लोगों को मानना है कि जिस पार्टी का नेतृत्व देश को विकसित करने और जनता के हित के लिए कार्य करने वाला हो उस पार्टी के साथ जुड़ना चाहिए।



इस दौर में रोहताश नगर विधान सभा में भी यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसे दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा प्रचारमंत्री विकास भारद्वाज युवाओं को जोड़कर भाजपा का विस्तार करने लगे हैं। विकास भारद्वाज ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुसार भाजपा में युवाओं को राजनीति से जोड़ा जा रहा है। यदि युवा राजनीति में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे तो देश नई सोच और नई ऊर्जा के तहत नई दशा और दिशा का सर्जन करेगा। उन्होंने कहा कि देश को शिखर पर ले जाना है तो भाजपा का साथ जरुरी देना होगा। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने बताया कि हमे गर्व है कि हम भाजपा के साथ जुड़े।