भजनपुरा में मच्छरजनित रोगों से बचाव जागरुकता अभियान का आयोजन

दिनेश कुमार 


पूर्वी दिल्ली


बरसात का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में मच्छर जनित बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ जाता है। इसके मद्देनजर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जॉन यमुना विहार निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता ने चूना भट्टी संजय मोहल्ला शिव पैलेस भजनपुरा में डेंगू दिवस मनाया गया। जिसमें मलेरिया विभाग के अधिकारी, डॉक्टर एवं सैनेट्री विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ स्थानीय आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एवं स्थानीय जनता मौजूद रहे। इस मौके पर मलेरिया विभाग से उपस्थित डॉक्टरों ने जनता को संबोधित करते हुए डेंगू,मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के तरीके बताये गए साथ ही डेंगू मच्छर के पैदा न होने देने के लिए उपाय बताएं। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद प्रमोद गुप्ता ने भी लोगों को डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया अथवा मच्छर जनित बीमारियों से  बचाव के लिए  अनेक  उपाय बताएं। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि  मच्छर जनित बीमारी से बचने के लिए हम सभी को जागरूक होना बहुत जरूरी है।



           डॉ. माधुरी ने कहा कि महिलाओं को अपने घरों की सफाई तो हर रोज करनी ही चाहिए ताथ ही अपने फ्रिज की भी  सफाई 2-3 दिन के अंतराल में करनी चाहिए क्योंकि आपके फ्रिज में भी डेंगू पैदा  हो सकता है। मलेरिया निरीक्षक विवेक ने बताया कि हमें अपने आस-पास की साफ सफाई के साथ घर के कूलरों के पानी को हर सप्ताह जरुर बदलें। इस जागरूकता कार्यक्रम में महिलाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में अर्जुन गुप्ता, विशेष महेश्वरी, रोहताश कश्यप, अतुल चौधरी, जगदीश गौतम, ब्रह्मपाल, अजय मोहन, विजय बहादुर, सुधा गुप्ता, शैम्पी वर्मा, सफाई निरीक्षक सुशील कुमार, श्याम सिंह सहित सैकडों की संख्या में स्थानीय जनता मौजूद।