दिल्ली-एनसीआर में दिया मानसून ने दस्तक

गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश ने मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को दी राहत। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप और उमस से लोग बेहाल हो रहे थे, जिस कारण राजधानी दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने 8वीं तक के स्कूली बच्चों की छुट्टी 8 जुलाई तक करने के शक्त आदेश दिए थे।



बता दें, इस बार मानसून धिमी गति से चल रहा है। मौसम विभाग ने बताया था कि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून दिल्ली में दशतक देगा। हालांकि, इस बार हल्की बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दिया है। जबकि झमाझम बरसात के लिए थोड़ा ओर इंतजार करना पड़ेगा। तब तक उमस भी परेशान करती रहेगी।