दिल्ली विधानसभा ने जन्म शताब्दी वर्ष की शुरुआत कर रचा इतिहास


दिल्ली विधानसभा ने राष्ट्रीय पटल पर अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाप्रज्ञ के जन्म  शताब्दी समारोह की शुरुआत करने के साथ ही एक नया इतिहास रच दिया। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल की पहल पर विधान सभा परिसर में  दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुए।


रविवार को सायं आयोजित भव्य काव्य संध्या  में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष गोयल ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन, अणुव्रत समिति दिल्ली की संरक्षिका श्रीमती अमिता चोरडिया आदि अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर काव्य संध्या का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने अणुव्रत स्वर न्युज बुलेटिन का, तेरापंथ टाइम्स, अमृत इंडिया, जिनेन्दु तथा सित्के का लोकार्पण भी किया। 



समारोह में अणुव्रत प्रवक्ता एवं अणुव्रत महासमिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ.महेंद्र कर्णावट ने अणुव्रत दर्शन पर मुख्य वक्तव्य दिया। अणुव्रत समिति दिल्ली की सचिव डॉ.कुसुम लुनिया के संयोजन में भव्य काव्य संध्या का प्रारंभ सहयोगी 117 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिघी के रूप में महिला मंडल और युवक परिषद के राष्ट्रगान से हुआ। मंगलाचरण कार्यक्रम संयोजक शान्तिकुमार जैन व टीम ने अणुव्रत गीत का गायन किया। समिति के अध्यक्ष डॉ.पी सी.जैन ने स्वागत भाषण दिया। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष तेजकरण सुराणा ने आचार्य महाप्रज्ञ जी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। संयोजक बाबूलाल दुग्गड़ ने आभार व्यक्त किया। उपाध्यक्ष शान्ति पटावरी ने आवश्यक सुचनाए दी। इस मौके पर आचार्य महाप्रज्ञ के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया।



काव्य संध्या में विख्यात कवि डॉ.कुंवर बेचैन के साथ ही चिराग जैन, विनय विश्वास, प्रभा किरण जैन, डॉ.कीर्ति काले आदि ने प्रभावी प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की। इससे पूर्व दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष श्री रामविलास गोयल ने शनिवार को विधानसभा परिसर में आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित महाप्रज्ञ जीवन चित्र एवं साहित्य प्रदर्शनी का उदघाटन किया। प्रदर्शनी में आचार्य महाप्रज्ञ  द्वारा लिखी गई 300 से अधिक पुस्तकों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।


तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम के द्वारा संचालित इस बुक स्टॉल पर सारा साहित्य एक घंटे के भीतर सोल्ड हो गया। सिक्यूरिटी रिसेप्शनमें यूथ क्लब तथा भोजन व्यवस्था में सृजन के सदस्यों का शानदार प्रदर्शन रहा। राजेश जैन, जोधराजबैद अमृत छाजेड़ तथा जयप्रकाश जैन का सहयोग हेतु सम्मान किया। इस मौके पर खचाखच भरी विधानसभा परिसर की अग्रिम पंक्तियों में दिल्ली समाज के अनेकों विशिष्ट व्यक्तित्व उपस्थित थे।