हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी के परिवार में जोड़ना है..अजय महावर

पूर्वी दिल्ली


सदस्यता पर्व 2019 की संगठनात्मक पर्व कार्यक्रम आज सोमवार को उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजय महावर की अध्यक्षता में हुई। इसमें दिल्ली प्रदेश सदस्यता प्रमुख कुलजीत चहल द्वारा सदस्यता लॉन्च किया गया। इसी के साथ 8980808080 डायल कर आज से यह सदस्यता प्रारम्भ हो गई। 



अजय महावर ने संबोधित करते हुए कहा कि 2019 आम चुनाव देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया। उसके बावजूद भी शीर्ष नेतृत्व ने यह कि देश मे भारतीय जनता पार्टी के परिवार का विस्तार करना तय किया है। इस पर्व के माध्यम से प्राथमिक सदस्यता का विस्तार होगा और प्रत्येक बूथ पर 50% से ऊपर सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी का मानना है संघर्ष ही हमारी सफलता की कुंजी है पूर्व नियोजित, पूर्ण नियोजित, परिश्रम फिर सफलता ये ही भारतीय जनता पार्टी के विस्तृत विकास और उदय की आधारशिला है। हमे इस लक्ष्य को बढ़ाना है और सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी नीति को अपनाते हुए हमें हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी के परिवार में जोड़ना है। आज इसी क्रम में उत्तर पूर्वी जिला ने विविध क्षेत्र से अनेक लोगो को जोड़ा गया है। इस सूची में एस.सी वर्मा (सेवानिवृत सहायक उपायुक्त इनकम टैक्स) रामजी लाल राजोरा (डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन) रमा भारद्वाज (आई ए एस,मेंन्स पास विद्यार्थी) हिमांशु (झुग्गी झोपड़ी) पार्थ महावर (प्रथम वोटर) क्रांति लाल (रेहड़ी वाला) रेशमा (मुस्लिम समाज महिला सशक्तिकरण) इत्यादि अनेक लोगो को आज भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई।



कुलजीत चहल ने इसी कड़ी में बोलते हुए कहा कि अभी भारतीय जनता पार्टी के 303 सांसद है और एन डी ए मिलाकर 353 इसके बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी विस्तार करते हुए अपने परिवार में हर वर्ग से सदस्यों को जोड़ने का काम कर रही है। अभी हमे पश्चिमी बंगाल में कर्नाटक, केरल, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, उड़ीसा अरुणाचल प्रदेश इन प्रदेशो में जब तक कमल नही खिलेगा तब तक हमारा लक्ष्य परिश्रम करते हुए अपने परिवार का विस्तार करते रहना है। इस कार्यक्रम में जिले के सदस्यता प्रमुख दिनेश धामा ने सभी मंडल अध्यक्षो को व जिले में सदस्यता की कॉपी को वितरित किया। सह प्रमुख संजय त्यागी ने भी अपनी भागीदारी निभाई। इस बैठक में मोहन सिंह बिष्ट, इंदु भूषण, राजेन्द्र अग्रवाल, राज कुमार बल्लन, सीताराम गुप्ता, भवर सिंह, गौरव खरी, सतपाल मास्टर, विनोद जोशी राजेन्द्र करहाना, दीपक चौहान, गंगाधर शर्मा सभी मंडल अध्यक्ष व सभी पार्षद के साथ प्रदेश जिला व मंडल के महत्वपूर्ण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।