'जल बचाओ' मुहिम के साथ किया गया कांवड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ

शुक्रवार को समस्त हनुमान भगत सेवा समिति द्वारा अप्सरा बॉर्डर पर कांवड़ सेवा शिविर का मरघट वाले बाबा द्वारा नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गाजियाबाद मेयर आशा शर्मा, पूर्व पार्षद रेखा रानी, अशोक नगर पार्षद रीना महेश्वरी रही। गाजियाबाद मेयर आशा शर्मा ने बताया कि यहां पर प्रति वर्ष कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया जाता है। जिसके अंदर भोलो के लिए जलपानविश्राम तथा स्वास्थ्य जांच के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की जाती है। मेयर ने बताया कि इस शिविर की मुहिम 'जल बचाओ, अपना कल बचाओ'एक बेहद ही सराहनीय मुहिम है क्योंकि जल ही जीवन है।



पूर्व पार्षद रेखा रानी ने कहा कि इंसान बगैर भोजन रह सकता है, मगर बिना जल नहीं रह सकता। हमें जल को बचाना चाहिए अन्यथा जल ही नहीं रहा तो हम भी नहीं रहेंगे। समस्त हनुमान भगत सेवा समिति के पदाधिकारी ने बताया की यह शिविर पिछले करिब 24वर्षों से लगाया जा रहा है। और यहां पर इस शिविर को लगभग 9 वर्ष हो चुके है इससे पहले दुहाई में ये शिविर लगाया जाता था। इस कांवड़ शिविर में सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रतिदिन जागरण की व्यवस्था भी की गई है और इस शिविर की मुख्य विषेशता यह है कि ये शिविर धर्म निर्पेक्ष शिविर है यहां भोलो की सेवा के हर धर्म के सेवादार हैं।



यह शिविर अप्सरा बॉर्डर यानी कि यूपी से दिल्ली में आने वाले कावड़ियों के लिए लगाया जाता है। यह शिविर मुख्य संरक्षक- नरेश एरन, संरक्षक- संजय गुप्ता, प्रधान- संजय गर्ग, वरि.उपप्रधान- शैलेश पांडे, महासचिव- संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष- सुरेश गुप्ता, उपप्रधान- सुरेश रतिया, महेंद्र लूथरा, विपिन महेश्वरी, मुकेश महेश्वरी, संजय मित्तल, चेतन पायल, सचिव- अनिल जिंदल, जग महेंद्र मित्तल, श्री किशन गुप्ता, विवेकानंद झा, डी.के गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष- अरुण सिंघल, संगठन मंत्री- महेंद्र महाराज, दिनेश तनेजा, प्रचार मंत्री- राजू कश्यप, नरेंद्र वर्मा, श्रवण त्यागी, कार्यकारिणी सदस्य- गंगम किशन, एस.के. ठक्कर, राजेंद्र कुमार, अतुल गोयल, महेश अग्रवाल, जय कुमार शर्मा, राजीव कपूर, मनीष अग्रवाल, अवधेश गर्ग, प्रवीण निमेश, खुश अग्रवाल तथा समस्त सेवादार सदस्य के सहयोग से लगाया जाता है।