केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत संवरेगी वेलकम झील-गजेन्द्र शेखावत

पूर्वी दिल्ली


भारत सरकार के जल सकती मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने वेलकम स्थित झील पार के पुनः निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। इस निर्माण कार्य के लिए लगभग 15 करोड रुपये की राशि मंजूर कर केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत स्वीकृति की गई है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आधुनिक युग में हम प्राकृतिक जल स्रोतों को भूलते जा रहे हैं जिसका दुष्परिणाम यह हुआ की एक-एक करके प्राकृतिक जल संसाधनों का अस्तित्व समाप्त होने लगा है।



सरकार और शासन की उपेक्षा के कारण जिन प्राकृतिक जल स्रोतों का अस्तित्व संकट में पड़ गया है, उन्हें पुनर्जीवित करने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है।  केन्द्र सरकार इस दिशा में बेहतर काम कर रही है। प्राकृतिक जल स्रोतों के बचाने के लिए सरकार ने बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाई हैं जिनसे झील तालाब व अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों को जिंदा किया जा सकता है। इसमें सरकार के साथ जनता के सहयोग की जरूरत है। इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि वर्षों से विकास की प्रतीक्षा कर रही वेलकम झील और पार्क का निर्माण कार्य अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन 23 जुलाई को शुरू किया जाना एक ऐतिहासिक क्षण है।



अमर शहीद आजाद को समर्पित पर्यटन स्थल का नाम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा जाएगा। मनोज तिवारी ने बताया कि लगभग 32 एकड़ में फैले इस विशाल पार्क की वर्षों से अपेक्षा हो रही थी। दिल्ली सरकार द्वारा निर्माण कार्य का फंड लोग दिए जाने के कारण विकास कार्य अधर में लटका पड़ा था, लेकिन अभी अब पार्क का कार्य तेजी से चलेगा और जल्द जनता को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर पूर्व दिल्ली महापौर अंजू कमल कांत, उपमहापौर संजय गोयल, नेता सदन निर्मल जैन, स्थाई समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर, जॉन चेयरमैन प्रवेश शर्मा व कंचन महेश्वरी, पार्षद अजय शर्मा, प्रमोद गुप्ता, राजकुमार बल्लन, सचिन शर्मा, पुनीत शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय महावर व कैलाश जैन, मीडिया वालों के प्रदेश सह प्रमुख आनंद त्रिवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।