सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने ली भाजपा में सदयस्ता

उत्तर पूर्वी जिला के श्रीराम कॉलोनी मंडल में प्रदेश अध्य्क्ष और सांसद मनोज तिवारी व जिला अध्य्क्ष अजय महावर की उपस्तिथ में 200 मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा की सदयस्ता ली। जहां मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मोदी जी के नेतृत्व में सभी धर्मों को साथ लेकर चल रही है 'देश का विकास हो रहा है, हर व्यक्ति का विकास हो रहा है'।


मोदी सरकार मुस्लिम समाज के साथ-साथ महिलाओं के हक के बारे में सोचती है। चाहे ट्रिपल तलाक़ हो चाहे मुस्लिम महिला शसक्तीकरण हो या बेटियों का बाज़ीफ़ा हो, मुस्लिम बेटियों की शादी हो इसके लिए हर जगह सरकार हर संभव योजनाएं लाकर मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिला रही है और उनको मजबूत बना रही है।



वहीं अजय महावर ने कहा कि ये न्यू इंडिया है और स्किल डेवलपमेंट योजना के तहत लड़कियों को सशक्त बनाया जा रहा है। मुस्लिम महिलाएं अब पहले से ज्यादा शिक्षा की और बढ़ रही है। मोदी सरकार की नीति है 'बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ'। आज हमारी बेटी सशक्त भी हैं और शिक्षित भी।


कार्यक्रम के आयोजक अनिल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मंडल अध्य्क्ष डॉ. जे.के.शर्मा, राकेश डेढा, लष्मन पांडये, अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अब्दुल रसीद जी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश अध्य्क्ष कारी हारून, दीपक चौहान,  प्रदेश मंत्री डॉ असलम, जिला अध्य्क्ष नाजिर अहमद, अंसार खान, जलाऊद्दीन, अकील अहमद, हीरा सिंह, मंडल अध्य्क्ष सरवरेआलम, हरेंद्र राठौर, अंसार खान, खुर्शीदा बेगम, फरजाना, रजिया, रेशमा, शायदा बानो, राबिया,शहनाज, शाजहाँ,सरताज सक्ती आदि लोग उपस्थित रहे व 200 मुस्लिम महिलाओं की भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता लेने के साक्षी बने।