अनुच्छेद 370 के हटते ही दिल से निकला मोदी है तो मुमकिन है...प्रमोद गुप्ता

प्रिंस


पूर्वी दिल्लीः जम्मू कश्मीर में ऐतिहासिक फैसले की जानकारी मिलते ही यमुना विहार के निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता स्थानीय निवासियों के साथ सड़कों पर निकल कर ढोल की थाप पर झूमने लगे। लोगों ने एक स्वर में इस फैसले को ऐतिहासिक बताया निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता ने इस जश्न में शामिल सभी लोगों का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।



             उन्होंने बताया कि जब अनुच्छेद 370 हटने का पता चला तो दिल से निकला मोदी है तो मुमकिन है। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को बधाई देते हुए कहा कि दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहे जम्मू कश्मीर को विकास की पटरी पर लाने का यह फैसला ऐतिहासिक है। अब सही रूप में कश्मीर भारत का अंग बना है। अब देशभर के लोग वहां की प्रगति में सहायक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि केवल सियासत के कारण ही इस समस्या को इतना बड़ा बनाया गया था। इस कारण पूरे देश में आतंकवाद का जहर फैला हुआ है।



        भाजपा कार्यकर्ता रोहताश कश्यप ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस फैसले की जानकारी मिली वह खुद को रोक नहीं सके और ढोल नगाड़ों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जश्न को आजादी के रूप में मनाया। इस जश्न में पंकज झा, मुकेश गोयल, अतुल चौधरी, पंकज वर्मा, अनीता शर्मा, अजय मोहन सहित अनेक लोग शामिल रहे।