बालिकाएं उत्कृष्ट बनें और दूसरों को श्रेष्ठ बनाएं: ममता शर्मा

गजराम सिंह यादव 


उत्तर-प्रदेश सम्भल के श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज उझानी     में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन हरियाली तीज उत्सव के उपलक्ष में धूमधाम से मनाया गया। बालिकाओं की मेंहदी प्रतियोगिता में  क्रांति, मोनी और सुवीन ने सर्वश्रेष्ठ स्थान पाया। विजयी बच्चों को सम्मानित किया। प्रबंधक  धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाएं प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर जीवन को मूल्यवान बनाएं। कालेज अध्यक्षा ममता शर्मा ने कहा कि बालिकाएं उत्कृष्ट बनें और दूसरों को श्रेष्ठ बनाएं। प्रधानाचार्य आर.पी. सिंह ने    बच्चों को सम्मानित किया।



         मेंहदी प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में क्रांति, मोनी, सुवीन और जूनियर वर्ग में पारूल, शिल्पी, संचिता ने प्रथम स्थान पाया। जबकि जूनियर में कोमल, कीर्ति द्वितीय और शिवानी, साधना तृतीय स्थान पर रहीं।  शिक्षिका सुनीता शर्मा, सुमन सक्सेना, निधि शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर शालिनी शर्मा, मिथिलेश, पूजा साहू, शिवानी पाल, रेनू शर्मा, सीमा गुप्ता, रश्मि यादव, अश्मि, रामस्नेही, रश्मि उपाध्याय, आदि मौजूद रहीं।