भाजपा संगठन पर्व के मौक पर हजारों लोग भाजपा मे शामिल- प्रमोद गुप्ता

पूर्वी दिल्ली


पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा उत्तरी जॉन के पूर्व जोन चेयरमैन एवं  यमुना विहार निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता ने अपने वार्ड में लगातार तीन दिन सदस्यता अभियान चलाया। इन दिनो भाजपा का संगठन पर्व 2019 चल रहा है जिसके  तहत भाजपा लोगों को अपने साथ सदस्यता ग्रहण करा कर जोडने का काम कर रही है। इस के तहत पर्मोद गुप्ता ने भी अपने तीन दिवसीय अभियान में करीब 1000  सदस्यों को  भाजपा की सदस्यता दिलाई है।



यही नहीं इस दौरान उन्होंने नए सदस्यों को भाजपा की जनहित में चल रही भावी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी है। उनके साथ वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रमोद गुप्ता ने कहा कि आज इस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हित में जिस तरह से बडे-बडे फैसले लेकरलदेश को मजबूती के शिखर पर ले जा रहे है। उसका प्रभाव भी लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने में कारगर साबित हो रहा है। अपने तीन दिन के अनुभव में मैने एहसास किया कि लोग किसी भी पार्टी से जुडे है, लेकिन सावन के तीन सोमवार में जो देश के प्रधानमंत्री ने देश को दिया उसकी सभी सराहना कर रहे है। इस अभियान में पंकज झा, पंकज वर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, यश ढींगरा, अजय मोहन, रोहताश कश्यप सहित पूरे वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।