भजनपुरा में हिन्दू पर्व समिति द्वारा कृष्ण छटी का आयोजन किया

पूर्व दिल्लीः हिन्दू पर्व समिति द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के बाद शुक्रवार को भगवान कृष्ण की छठी का आयोजन किया जिसके तहत समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान कृष्ण छठी के अवसर पर भगवान कृष्ण के बाल रुप की पूजा की। इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों को कृष्ण की वेशवूशा पहना कर भगवान कृष्ण का बाल रुप प्रस्तुत किया गय़ा। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय महावर और निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता मुख्यरुप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों व समिति पदाधिकारियों ने पूजन विधि और आरती के बाद भगवान का भोग लगाया।



  इसके बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम शुरु किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय महावर कहा कि रोहतास कश्यप पिछले कई वर्षों से अपने निवास पर इस कार्यक्रम को बखुबी से करते आ रहे है। हम उन्हें इतने अच्छे कार्यक्रम के आयोजन के लेिए बंधाई देते है। पार्षद प्रमोद गुप्ता ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी के बाद यह कृष्ण छठी मनाई जाती हैं , जिसे हमारे ही भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रोहतास   कश्यप और हिन्दू पर्व समिति के समस्त पदाधिकारी मनाते है, जो कि बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हमें अपने त्योहारों को इसी तरह प्रेम भाव से मनाना चाहिए। बिजय बंसल ने कहा कि रोहतास कश्यप सभी को साथ लेकर इस कृष्ण छठी पर्व को मनाते है। सभी मिलकर इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रुप की पूजा करते है और उनके भजनों पर उनकी भक्ति में लीन रहते है। रोहतास कश्यप ने कहा कि हिन्दू पर्व समिति हिन्दुओं के सभी धार्मिक त्यौहारों को सभी के साथ मिलकर मनाती है। इससे हमारे हिन्दू धर्म को प्रोत्साहन मिलता है और युवाओं को अपने धर्म का ज्ञान भी होता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय महावर, यमुना विहार पार्षद प्रमोद गुप्ता, बिजय बंसल, रोहताश कश्यप, आलोक कुमार, सुरेन्द्र आर्य, देवेन्द्र आर्या, दिनेश कुमार वत्स, अतुल चौधरी, अजय मोहन सहित सैकडों की संख्या में लोग मौजूद रहे।