देश की सभी सरकार फिटनेस अभियान को प्रमुखता से चलायें- नरेन्द्र मोदी

      नई दिल्लीः मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस में बोलते हुए देश के प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से जनता को सम्बोधित किया। सबसे पहले उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज ही के दिन हमें मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाडी मिले। इस अवसर पर उन्होंने हाकी जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन किया। इस अवसर पर स्वस्थ भारत मिशन पर देश  की जनता को फिटनेस मंत्र देने पर जोर दिया और हम कैसे फिट रख सकते है इसको प्रस्तुत किया। जिस तरह से इसे प्नेरस्तुत किया उससे मेरे भाषण की जरुरत नही लेकिन उन्होंने कहा कि पहले सुनने को मिलता था कि स्वास्थ्य से ही सभी कार्य सिद्ध होते है और अब सुनने को मिलता है कि स्वार्थ से ही सभी कार्य सिद्ध होते है। अब इस सोच को आप और हमको मिलकर बदलने की जरुरत है।



      फिटनेस हमारे जीवन को तौर तरीकों और हमारे रहन- सहन का अभिन्न अंग   रहा है। फिटनेस को लेकर हमारे समाज में एक उदासीनता आ गई। इसमे बदलाव   लाना है। प्रधानमंत्री के बोलते वक्त बीच-बीच में जमकर तालियां बजी और मोदी     जी भी मुस्कुराते नजर आए। उन्होंने कहा कि आज भी बहुत लोग ऐसे है कि जो  अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दे पाते। उन्होंने कहा कि बात हंसी की जरुर है परन्तु ये मजाक नही है। आज के दौर में छोटे-छोटे बच्चे डायबटीज से ग्रस्त है, हार्ट अटेक जैसी घटनाएं पहले 50 वर्ष की आयु के बाद होने की उम्मीद की जाती थी मगर अब युवाओं में ये शिकायतें मिल रही है। उन्होने कहा कि बहुत सी बीमारिया ऐसी है जिन्हें हम अपनी दिनचर्या में बदलाव करके बदल सकते है और यही बदलाव ही फिट इंडिया का मूमेंट है।



     जिस तरह हम अपने व्यव्साय की आंकलन करते है उसी तरह से अपने रोजमर्रा की जिन्दगी की चर्चा में अपने फिटनेस की चर्चा को शामिल करें। यही नही हमारे देश में ही फिटनेस पर जोर दिया जा रहा बल्कि हर देश में इस तरह के फिटनेस अभियान चला रहे है। उन्होंने चीन का उदाहरण देते कहा कि चीन ने मिशन के रुप में फिटनैस पर अभियान चलाया जा रहा है। अनेक देश बहुत पहले से इस पर काम कर चुके है। सारे देश फिटनेस की जरुरत को समझते है। नया भारत का हर एक नागरिक फिट रहे, अपनी बीमारियों में पैसा नही अपने परिवार की उन्नति और  उसे आगे बढाने में पैसा लगाये। मन मे लक्ष्य बानकर जीवन को उसी लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हमें खुद को ढालना होता है, तभी हम उस लक्ष्य को हांसिल कर पाते है, उसी तरह से सफलता और फिटनेस एक दूसरे के पर्याय है। सफल लोग वही है जो स्वस्थ है। शरीर स्वस्थ्य है तो मस्तिस्क भी हिट है। फिट इंडिया का अभियान सरकार ने भले ही शुरु किया है लेकिन इसको आगे बढाना आपका काम है देश की जनता ही इसे आगे बढायेगी। व्यक्ति के जीवन की सफलताओं में फिटनेस को भी उतनी महत्ता दे जितनी कि अपनी सफलता के लिए परिश्रम करते है। उन्होंने देश की सभी सरकारे चाहे वे राज्य सरकार हो या दिल्ली सरकार सभी को फिटनेस अभियान को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। मंत्री परिषद के सहयोगी नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, एचआरडी मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल, कार्यक्रम को संभालने वाले मंत्री किरण रिज्जू,  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद मनोज तिवारी, खेल जगत की हस्तियां सहित हजारों की संख्या जनता मौजूद थी।