कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए कपिल मिश्रा का पुतला फूंका

पूर्वी दिल्लीः        आम आदमी पार्टी के निष्कासित पूर्व विधायक कपिल मिश्रा को भाजपा में शामिल करने के विरोध में खजूरी पुस्ता रोड स्थित दिल्ली पुलिस कैंप के पास करावल नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।


 



    कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए कपिल मिश्रा का पुतला भी फूंका। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जो व्यक्ति मुख्यमंत्री केजरीवाल का नहीं हुआ वह भाजपा का क्या होगा। इस अवसर पर सैकड़ो की तादात में आये भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने कपिल मिश्रा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व मुर्दाबाद के नारे लगाए व उनको भाजपा से तुरंत निकलने की मांग की गई। लोगों ने आरोप लगाया कि यह वही विधायक है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलते थे उन्हें आई एस आई का एजेंट तक बताया था गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हैं उन पर एक लड़की को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।



       राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी कपिल मिश्रा    ने बुरा बोला था लेकिन आज इन सभी बातों को भुलाकर प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कपिल मिश्रा को भाजपा में शामिल कर नरेंद्र मोदी मोहन भागवत समय सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। प्रदर्शनकारी ने कहा है कि कपिल मिश्रा के कार्यकाल में करावल नगर का हाल बेहाल हो गया है और जनता उनसे काफी नाराज है। इस अवसर पर कालीचरण शर्मा , पूरन सिंह दरमाल, अजित यादव, महेंद्र सोलंकी, मनीष जैन  सहित सैकड़ों की तादात में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।