कई वर्षों के बाद कुछ सैनिकों के हाथों में बंधी राखी, आंखे हो गई नम

पंजाबःदेश के ज़वान जो हमारे देश के बार्डर पर तैनात हैं उनको  राखी बांधने के लिए दिल्ली गाजियाबाद से 44 बहनें  पंजाब के हुसैनी बार्डर फिरोजपुर पहुँची। सहयोग द हैलपिगं हैंड संस्था के अध्यक्ष विजेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में ये बहनें बस से 450 किलोमीटर की यात्रा करके सोमवार शाम  को हुसैनी बार्डर पहुँची।


भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनी बंसल भी इस दल में दिल्ली की  बहनों के साथ गई। सभी बहनों ने वहाँ मौजूद सैनिकों को राखी बांधी मिठाई खिलाई। भारत माता की जय और जय हिंद के नारे बहनें जब लगा रही थी तो मौहाल बहुत सुन्दर हो गया। कई सैनिकों ने बताया कि कई सालों के बाद उनके हाथ में  राखी बांधी है। अफ़सर सैनिकों ने भी राखी बधवाई। इस खुशनुमा मौहाल में  भारत की संस्कृति पर गर्व हो रहा था। देश की सुरक्षा जिन के हाथों में है, उन हाथों पर राखी बांधने का सौभाग्य  हम बहनों को मिला।



    राखी के बाद हमें  परेड देखी और सैनिकों के साथ लस्सी पी। मनी बंसल ने कहा कि इस वार का रक्षाबंधन काफी सौभाग्यशाली माना जा रहा है, जो कि स्वतंत्रता दिवस के दिन पडा है। देश की वहनों के देश के सच्चे भाई देश की सीमा पर तैनात है। इस रक्षाबंधन पर उनके हाथों में राखी बांधने पर हमे गर्व महसूस हो रहा है। संस्था की अध्यक्ष मीना चौहान, महामंत्री मनी बंसल, गायत्री राठौर, मंजू पावार,  उषा लुथरा,  सुमन आदि बहनों के साथ कुछ बुजुर्ग माता भी राखी बांधने गईं।