मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी देने में कारगर साबित होगा मिशन न्यू इंडिया—बी.एस.नागर

दिनेश सोलंकी 


पूर्वी दिल्लीः मौजपुर गुर्जर चौक स्थित गुर्जर भवन में मिशन न्यू इंडिया द्वारा नियुक्ति एंव सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मोदी सरकार की कल्याणकारी  योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों से अपील की गई कि वे केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर मिशन न्यू इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मिशन इंडिया के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ बी.एस. नागर  व उनकी  टीम ने मुख्य अतिथि का फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मिशन न्यू इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने कहा कि मोदी सरकार जन कल्याण के कार्य कर रही है। भारत को शिखर तक पहुचाने में मोदी कल्याणकारी योजनाएं बरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जरुरत हैं तो हमें इन योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की।


दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष वी.एस.नागर ने कहा कि दिल्ली में जन-जन तक मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी देने में कारगर साबित होगा मिशन न्यू इंडिया। इसके साथ मिशन जगह-जगह इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मिशन के साथ जोड कर मिशन न्यू इंडिया के सपने को साकार करने के लिए प्रयासरत रहेगा। महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष मोनिका खटानियां ने कहा कि मिशन न्यू इंडिया महिलाओं को अपने मिशन में जोडकर घर-घर जाकर मोदी सरकार कल्याणकारी योजनाओं को समझाने का काम करेगा, ताकि जनता उन योजनाओं को लाभ ले सके। मिशन न्यू इंडिया के उत्तरी दिल्ली जिलाध्यक्ष अजय खटानियां ने कहा कि मोदी सरकार ने योजनाएं तो बहुत चला रखी है लेकिन जानकारी के अभाव में जनता उनका पूरा फायदा नही ले पाती। मिशन न्यू इंडिया घर-घर तक उन योजनाओं की जानकारी देगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में मिशन न्यू इंडियां के साथ सदस्यों को भी जोडा गया। उन्हें नियुक्ति पत्र देकर संगठन में शामिल किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मिशन से जुडकर अधिक से अधिक जनता तक मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंचा सके।



                     इस मौके पर रोहित, खुशी, सन्नी, डॉ. अजय लोहरा, डॉ. नरेन्द्र तंवर, डॉ. राजेश तलवार, फराह खान, यज्ञदत्त कौशिक, राहुल भंडार,  नीकिता,  पंकज, कोमल,  अरविंद सैनी के साथ सैकडों की संख्या में जनता मौजूद रही।