नम आंखों से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी अंतिम विदाई

नई दिल्लीः पंचतत्व में विलीन हुई पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी ने मुखाग्नि देखा मां को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी। इस दौरान उनके पति स्वराज कौशल ने भी पत्नी को सैल्यूट कर नम आंखों से अलविदा कहा। लोधी रोड पर सुषमा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेताओं की आंखें नम थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ तमाम नेताओं ने नम आंखों से उन्हें विदाई  दी। प्रधानमंत्री ने सुषमा की बेटी बांसुरी को सांत्वना दी।उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और रो पड़े। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली के उत्पाद उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित तमाम नेताओं सांसद व केंद्रीय मंत्री अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे। विदाई देने के लिए यमुनापार के दिग्गज नेता भी सुषमा स्वराज के आवास पर पहुंचे। उत्तर पूर्वी भाजपा जिला अध्यक्ष अजय महावर ने भी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और पुष्पांजलि अर्पित करते समय उनकी आंखें नम हो गई।



उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज देश की ही नहीं दुनिया की एक अच्छी नेता थी और उनकी जगह कभी पूरी नहीं हो सकती। उनके कार्यकाल उनके कार्य करने की क्षमता आज पूरा देश याद कर रहा है।



करावल नगर निगम पार्षद पुनीत शर्मा ने सुषमा स्वराज को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ होने हाथ जोड़कर नमन किया। पुनीत शर्मा ने कहा कि सुषमा स्वराज ने पार्टी में हर कार्य को अपना कार्य समझ कर किया। उनकी कार्यशैली और काम करने की शैली से हर भाजपा कार्यकर्ता के साथ दूसरी पार्टी के लोग भी खुश थे। जिसका जीता जागता उदाहरण आज उनकी अंतिम विदाई में उमड़ा सैलाब दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने विदेशों में फंसे अनेक परिवार के सदस्यों को उनके परिवार में मिलाने का बहुत ही मानवीय कार्य किया।