पूर्व पार्षद रेखा रानी ने शीला दीक्षित को बताया विकास की देवी

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती शीला दीक्षित की याद में शनिवार को करतार नगर चौथा पुस्ता स्तिथ सत्यनारायण भवन में घोंडा विधानसभा कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद, पूर्व चेयरमैन ईश्वर सिंह बागड़ी, पूर्व निगम पार्षद रोहताश कुमार, रेखा रानी, बिजेंदर प्रधान, युथ काग्रेंस कार्यकर्ता गौरव शर्मा, अनिल गौड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



इस मौके पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए शीला जी को याद किया और अपने अनुभव साझा किए। साथ ही उन्हें याद करते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा। पूर्व पार्षद रेखा रानी ने शीला दीक्षित को विकास की देवी बताते हुए कहा की दिल्ली के किसी भी सड़क, फ्लाईओवर, स्कूल, हॉस्पिटल को देख उनकी याद आती है। आज कांग्रेस ही नहीं बल्कि हर दल के नेता उनके काम को याद कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है। शीला दीक्षित दिल्ली में हमेशा अपने द्बारा किए गए कार्यों से अमर रहेंगी।