सैनिकों की कलाई पर दिल्ली के स्कूल छात्राओं द्वारा बनाई राखी चमकेगी—मनी बंसल

पूर्वी दिल्ली


आयुष माडर्न स्कूल के बच्चों द्वारा सैनिकों के लिए बनाई गई राखियों को समाज सेविका मनी बंसल संस्था सहयोग द हैलपिगं हैंड संस्था के अध्यक्ष विजेन्द्र त्यागी के माध्यम से पंजाब के हुसैनी बार्डर बार्डर पर तैनात सैनिकों को राखी बांधने जाऐंगे। जिसमें उनके साथ करीब 100 बहनें जायेंगी। दरअसल इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 15 अगस्त को मनाया जायेगा। बहनें अपने भाईयों  की कलाई पर राखी बांधती है और अपनी सुरक्षा का वचन भाई से लेती है। हमारे देश  की रक्षा के लिए बहुत  सारे सैनिक बार्डर पर तैनात रहते हैं।  वो अपने घर भी नही जा पाते। देश   की रक्षा करना सबसे जरूरी है। सहयोग द हैलपिगं हैंड संस्था के अध्यक्ष विजेन्द्र त्यागी और उनकी दिल्ली महिंला मोर्चा की टीम इस साल राखी बांधने  पंजाब के हुसैनी बार्डर फिरोजपुर जा रहे हैं।



संस्था की दिल्ली प्रदेश महामंत्री मनी बंसल जो समाज सेविका भी है  उन्होंने  माडर्न आयुष पब्लिक सकूल सातदपुर करावल नगर में  बच्चो के बीच राखी बनाने की प्रतियोगिता कराई। बच्चों  ने 100 से ज्यादा राखी बनाई। ये राखी सैनिकों  के हाथों  में  हम सब बहनें बांधेगी। इस प्रतियोगिता में शामिल बच्चो को मनी बंसल ने उचित ईनाम देकर उनका मनोबल बढ़ाया।



    मंनी बंसल ने कहा कि सैनिकों की कलाई सुनी न रहे इस उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस वार 100 सैनिकों की कलाई पर दिल्ली के स्कूलों के बच्चों द्वारा बनाई राखी चमकेगी भविष्य में हम इसको और अधिक संख्या में बनवाने करा प्रयास करेंगे। संस्था अध्यक्ष बिजेन्द्र त्यागी ने कहा कि देश का सैनिक देश की हर बहन का भाई है। इस दिन जिस भी बहन को कोई भी सैनिक मिले बिना कुछ कहे उसकी कलाई पर राखी बांधकर उसकी दीर्घायु की कामना जरुर करें।