संदीप दीक्षित के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाने से कांग्रेस मजबूत होगी....रामनिवास

दिल्लीः स्व.शीला दीक्षित के प्रति देश के समस्त राजनेताओं की विश्वसनीयता और सम्मान की भावना ,साथ ही दिल्लीवासियों के दिलों पर राज करने वाली चंहुंमुखी विकास की विचारधारा ने इस संसार से जाते-जाते भी कांग्रेस पार्टी को संजीवनी देने का काम किया है और यह स्पष्ट कर दिया है कि वह लोकप्रियता के क्षेत्र में देश के राजनीतिक -पटल पर प्रथम स्थान रखती थीं।



               दिल्ली के लाखों परिवार राजनीति से अलग हटकर व्यक्तिगत स्तर पर शीला दीक्षित के परिवार के प्रति सहानुभूति रखते हैं। यहाँ कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को दिल्लीवासियो के विश्वास और सहानुभूति को कायम रखने के लिए एवं भविष्य में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए शीला दीक्षित की चंहुमुखी विकास की विचारधारा को गतिशील रखने के लिए लगातार दो बार सांसद रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप दीक्षित को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाए और दिल्ली की जनता के विश्वास को कायम रखना सुनिश्चित किया जाए। ये बाते तेज निगाहें संवादाता के साथ बातचीत में विकासपुरी एवं रोहतास नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी दिल्ली  पर्यवेक्षक रामनिवास शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप दीक्षित सर्वोपरि है और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में व्याप्त गुटबाजी पर अंकुश लगाने एवं सभी को साथ लेकर चलने में सक्षम साबित होगें। उनके दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही समस्त शीला दीक्षित-समर्थक एवं दिल्ली वासियों की मिलेगी सहानुभूति मिलेगी जिसस पार्टी शिखर की तरफ अग्रसर होगी।