सेवानृवित सैनिक दिल्ली की हर विधानसभा में लडेंगें चुनाव-- पूर्णचंद आर्य

नई दिल्लीः 20 अगस्त को देश के  विभिन्न राज्यों से एकत्र हुए पूर्व सैनिकों  ने जनता के साथ सहयोगात्मक और समन्वय के साथ अनुशासित और सकारात्मक राजनीति के माध्यम से समाज सेवा का बीड़ा उठाते हुए एक राजनीतिक दल "जनता ब्रिगेड पार्टी" का गठन किया।



 


                 पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व सैनिक पूर्णचंद आर्य ने पार्टी के गठन की परिकल्पना के बारे में आगे बताया कि आज के मौजूदा समय  में विश्व के विकसित   देशों ने अपनी परम्परागत राजनीति को दरकिनार देश हित मे सकारात्मक       राजनीति को अपनाया जिसका परिणाम है कि वो देश निरंतर समृद्धशाली और   शक्तिशाली होते जा रहें है। हमारा देश भी विकास की गति पर अग्रसर है लेकिन   सम्पूर्ण विपक्ष आज भी वही परम्परागत नकारात्मक राजनीति में पड़ा हुआ है।   इससे भारत का विश्वगुरू बनने का हम सबका सपना उस तेजी से पूरा होता नही दिखता जैसा होना चाहिए। पार्टी महासचिव  पूर्व सैनिक विनय शर्मा ने आगे कहा कि आजकल के माहौल में कुछेक  ऐसी  राजनीतिक पार्टियां है जो अच्छे और बड़े निर्णयों पर औछी और नकारात्मक राजनीति  कर रही है जिसमे समाज और राष्ट्र को वो लाभ नहीं मिल रहा जो लाभ वास्तविक रूप से मिलना चाहिए। ऐसी राजनीति देश के लिए  हितकर नहीं है।



         दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विगत कई माह से सेवानिवृत्त सैनिकों का समूह दिल्ली की प्रत्येक विधानसभा में दिल्ली की जनता से मिल रही हैं और उसी आधार पर आगामी विधानसभा चुनावों में वर्तमान आम आदमी पार्टी सरकार की दिल्ली को मुफ्तखोर नीतियों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी। आगामी दिल्ली विधानसभा की चर्चा करते हुए पार्टी उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक विनोद गुप्ता ने बताया कि हम दिल्ली की हर विधानसभा में सेवानिवृत्त सैनिकों को दिल्ली की सेवा के लिए खड़ा करेंगे।  हम ऐसे प्रतिनिधि लाएंगे,  जिनको समाजसेवा, देश सेवा का जमीनी अनुभव हो, हम एक स्वच्छ राजनीति की शुरुवात कर रहे हैं।