वेदमंत्रोच्चारण के साथ हुआ 15 हिन्दू व दो मुस्लिम बहिनों का हुआ पुंसवन संस्कार

गजराम सिंह यादव


बदायूं :- गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चल रहे गर्भ उत्सव संस्कार के अंतर्गत बिल्सी रोड स्थित कठौली गांव में 17 बहिनों का सामूहिक पुंसवन संस्कार हुआ। जिसमें 15 हिन्दू और 2 मुस्लिम बहिनों अन्नो बेगम व फिरोज बेगम का पुंसवन संस्कार दीपयज्ञ के माध्यम से हुआ। गायत्री शक्तिपीठ   के परिब्राजक सचिन देव और राजेश्वरी देवी ने वेदमंत्रोच्चारण कर पूजन कराया।



समाजसेवी राकेश गंगवार ने मुख्य दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से जीवन उत्कृष्ट और महान बनता है।टीओटी ममता पाल ने कहा कि गर्भावस्था में शिशु का शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास कर उसे मनचाहे सांचे में ढाला जा सकता है। आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी की जिला समंवयक माया सक्सेना ने कहा कि शिशु के विकास  के लिए मां का अनुकूल आहार-विहार जितना आवश्यक है, उतना ही जरूरी यह   भी है कि उसे अच्छा वातावरण दिया जाए।



         महिला मंडल की नीलम पटेल ने कहा नियमित योग-व्यायाम, जप, ध्यान, प्रार्थना और प्राणायाम करने से स्वस्थ जीवन अमूल्य धरोहर के रूप में मिलता है।इस मौके पर (आशा) राधा रानी शर्मा, पूनम शर्मा, आंगनबाड़ी मनोरमा शर्मा, बीना पटेल, प्रदीप सक्सेना, रोहतास पटेल आदि मौजूद रहे।