यमुना नदी पुराना लोहे के पुल बंद होने से यातायात में हुआ बदलाव

योगेश कुमार


नई दिल्लीः दिल्ली यातायात पुलिस ने यमुना के बढते जल स्तर को देखते किया हुए पुराना लोहे का पुल बंद किया। यमुना नदी पर पुराना लोहे के पुल को सामान्य यातायात के लिए, यमुना नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण सुरक्षा की द्रष्टि से यह पुल दिनांक 19.08.2019 की सुबह से अगले आदेश तक पूर्णतया बंद कर दिया गया है।



      यातायात पुलिस के अनुसार जन सामान्य अपने गंतव्य स्थानों जैसे की मध्य जिला, दक्षिणी, दक्षिणी पूर्वी, उत्तरी जिला, दिल्ली और वहां से पूर्वी, उत्तर पूर्वी जिला, दिल्ली तथा गाजियाबाद जाने के लिए सलीमगढ़ बाईपास (रिंग रोड), रिंग रोड (शांतिवन) के द्वारा राजा राम कोहली मार्ग तथा जी.टी. रोड वाया पुस्ता रोड के माध्यम से निम्न प्रकार से पहुँच सकते है



  • 1- मोटर वाहन जो लोहे के पुराने पुल के द्वारा उत्तरी या मध्य जिला दिल्ली को जाना चाहते हैं या तो पुस्ता रोड से जी. टी. रोड, शास्त्रीपार्क होकर या फिर राजा राम कोहली मार्ग के द्वारा अपने गंतव्य स्थान को जा सकते हैं I

  • 2- इसी प्रकार से, जो वाहन चालक उत्तरी या मध्य जिला दिल्ली से पूर्वी या उत्तरी पूर्वी जिला दिल्ली को जाना चाहते हैं या तो जी. टी. रोड वाया रिंग रोड ISBT या फिर राजा राम कोहली मार्ग के द्वारा अपने गंतान्य स्थानों को पहुँच सकते हैं


उपरोक्त सूचना दिल्ली यातायात पुलिस ने प्रेस के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया है, ताकि दिल्ली की जनता को किसी तरह की यातायात सम्बंधी परेशानी न हो। I