यमुना विहार फैडरेशन की शिकायत पर थानाध्यक्ष द्धारा की बडी कार्यवाही

  उत्तर-पूर्वी जिला थाना भजनपुरा में 27 अगस्त की शाम में यमुना विहार फैडरेशन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसके अंदर 18 ब्लॉकों के आर.डब्ल्यू.ए सदस्य उपस्थित थे ! बैठक का मुख्य उद्देश्य यमुना विहार क्षेत्र जो कि डीडीए की कॉलोनी है इसके इर्द-गिर्द खाने पीने की ठेली वालों का जमावड़ा, अवैध पार्किंग, रोड़ों के ऊपर असामाजिक तत्वों का भ्रमण, यमुना विहार की डी.डी.ए मार्केट के अंदर बाहर के लोगों का आकर मदिरापान का सेवन करना जिससे आसपास के क्षेत्र का माहौल खराब होना व पुलिस की गश्त का न होना आदि कई समस्याओं के ऊपर चर्चा की गई। बैठक में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ए.सी.पी दिनेश कुमार शर्मा व भजनपुरा एस.एच.ओ आर.एस.मीणा उपस्थित थे!



यमुना विहार फैडरेशन के जनरल सेक्रेट्री वेद शर्मा ने क्षेत्र में बढ़ती हुई समस्याओं के बारे में ए.सी.पी को अवगत कराया। ए.सी.पी द्वारा आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा साथ ही अपने इस कार्य में आरडब्ल्यूए के सदस्यों से सहयोग देने की अपील की। आर.डब्ल्यू.ए द्वारा शिकायत देने के पश्चात भजनपुरा एस.एच.ओ की टीम ने यमुना विहार B3 मार्केट में गश्त की व नो पार्किंग में जो गाड़ियां खड़ी हुई थी उनका ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटे गए थे।



       मार्केट में खोमचे ठेले वालों को भी चेक किया गया जिससे वहां का वातावरण बिल्कुल साफ हो गया। इस कार्य में आर.डब्ल्यू.ए से वेद शर्मा ,विनोद जोशी, डॉ.विवेक, हर्ष व आर.डब्ल्यू.ए के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे और इस कार्य के    लिए एस.एच.ओ को भी बधाई दी गई। इस बैठक में B-5 आर.डब्ल्यूए विनोद जोशी,    डॉ विवेक, एस के शर्मा, रमेश चंद, बी-1 से रिंकू उपस्थित थे!