विक्की हत्याकाण्ड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

प्रिंस


दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना नंदनगरी इलाके में ई ब्लॉक में रहने वाले विक्की उर्फ कट्टा 25 साल की 5 अगस्त की रात करीब 8 बजे गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसमें बिक्की को करीब 6-7 गोली लगी थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस को करीब 8.30 बजे रात को बारदात की सूचना मिली। दो दिन की गहन तफ्तीश करने के बाद इस मामले को नंदनगरी थाना पुलिस ने सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



         उत्तर-पूर्वी जिला अति.उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुमित, राज और अजय त्यागी है। आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया गया था। इन पर मेरठ में भी एक हत्या का मुकदमा दर्ज़ है। मेरठ पुलिस को भी इनकी सरगर्मी से तलाश थी। पुलिस ने विक्की हत्याकाण्ड के आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार कर ये साफ कर दिया है कि बदमाश भले ही कितने शातिर क्यों न हो मगर पुलिस के हाथ भी कम नही होते।