बस इसको जरुर पढें-जयहिन्द

       दिल्लीः आज देश के माननीय प्रधानमंत्री का जन्मदिन है और यह जन्मदिन इंडिया गेट पर रात को ही शक्ति दिवस के रूप में भव्य तरीके से मनाया गया। लाखों की तादात में मोदी प्रशंसक इंडिया गेट पर एकत्र हुए और मोदी जिंदाबाद के नारों से पूरा इंडिया गेट गूंज उठा। मैं भी सुबह जागा और रोजाना की तरह मैंने अपनी फेसबुक व ट्विटर और व्हाट्सएप चैक किया। व्हाट्सएप, टि्वटर और फेसबुक पर देख कर मैं भी चकित रह गया। सभी सोशल मीडिया सोर्स पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाईयों के संदेश देखने को मिले। फेसबुक, टि्वटर और व्हाट्सएप देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई के संदेशों से भरे मिले।


      इससे साफ जाहिर हुआ कि जिस तरह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और देश की जनता के लिए दिन रात मेहनत और लगन से कार्य कर रहे हैं। जनता भी उनको कुछ कम नहीं चाह रही। जनता भी उन्हें पूरे दिलो जान से चाह रही है। जिसका प्रमाण इंडिया गेट पर जुटी भीड़ ने और फेसबुक ट्विटर व्हाट्सएप पर संदेशों के जरिए दिया। यह सब देख कर मेरे मन में भी भावना जागी और मैंने अपने दिल की बात शब्दों से बयां कर के आप तक पहुंचाने का प्रायस किया। हो सकता है कोई मेरी बातों से सहमत न हो, लेकिन मैं नहीं मानता कि देश के प्रधानमंत्री के लिए देश का कोई भी व्यक्ति या किसी भी पार्टी का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन नहीं करता होगा, जरुर करता होगा। माना कि विपक्ष का काम सत्ताधारी सरकार का विरोध करना ही होता है और करना भी चाहिए, उनका कर्तव्य बनता है मगर वे भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बधाई देकर देश हित में अपनी एकता का परिचय देते हैं। फेसबुक पर एक प्रमाण मुझे और भी मिला जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और उन्हें मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी इसकी कुछ फोटो फेसबुक पर वायरल हुई महज 11 मिनट में 5.5 हजार लाइक्स, 538 कमेन्टस और 173 शेयर के साथ जनता ने समर्थन दिया। यानि 660 सेक़ंड में 5 हजार 5 सौ लोग का समर्थन वाकई सुपरफास्ट से ज्यादा प्रधानमंत्री के समर्थकों ने बंधाई दी।



             इससे भी साफ जाहिर हुआ कि देश की जनता देश के होनहार, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार जुझारू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरी तरह दिखाई दी। वैसे देश के प्रधानमंत्री ने जनता से अपील करके अपने जन्मदिन को एक सप्ताह तक “सेवा सप्ताह” के रूप में मनाने की अपील की है और जनता उनकी अपील के मुताबिक पूरे देश में जगह-जगह सेवा सप्ताह मना कर उनकी अपील के प्रति अपना समर्थन जाहिर कर रही है। देश का हर नागरिक उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। मैंने फेसबुक पर मोदी पेज पर एक वीडियो को देखा जिसमें दिखाया गया कि इस लाल को जन्म देने वाली मां अकेले ही अपना सब कार्य कर रही है। तस्वीरे मन को व्याकुल करने वाली थी। खुद ही अपने लिए पानी लेकर पीना बागवानी में काम करना, जबकि उनकी उम्र इतनी हो गई है कि यह सब करना उनके लिए आसान नहीं है बावजूद इसके वे अपनी दिनचर्या के सभी कार्यों को खुद कर रही हैं। ऐसी जननी पर हर नागरिक को गर्व है जिन्हौने अपनी कोख से ऐसे महान सपूत को जन्म दिया। जो मां और सांसद को एक दर्जा देकर देश के लिए समर्पित है।



     मेरे अनुमान में ऐसा मेरी जिंदगी का पहला प्रधानमंत्री है, जिसने अपने परिवार की चिंता नहीं करते हुए देश और देश की जनता के लिए समर्पित हुआ है। मैं योगेश कुमार सोलंकी पत्रकार होने के नाते ऐसे देश के वीर यशस्वी और ओजस्वी नेता की दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं और जनता से अपील करता हूं इसी तरह आप भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हौसला बढ़ाते रहें। मेरे लिखे कुछ वाक्य आपको सही में लगे हो तो इस पोस्ट को आप डिलीट कर सकते हैं यदि आप मेरे लिखी बातों से सहमत हैं तो फिर इसको शेयर करने से ना हिचकिचायें।


                                                                                                     जय हिंद