भाजपा उ.पूर्वी जिला कार्यालय कॉल सेन्टर के माध्यम से एबीवीपी को वोट देने का आग्रह किया

                  दिल्लीः उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय पर आज बुधवार को जिला अध्यक्ष अजय महावर के नेतृत्व में बैठक हुई व कॉल सेन्टर चलाया गया। उत्तर पूर्वी जिला में निरंतर दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव को लेकर विद्यार्थियों से एबीवीपी  को वोट देने का आग्रह किया व देशहित मे   व राष्ट्रीय विचारधारा की मूल धारा में विद्यार्थियों को जुड़ने के लिए कहा। जिला अध्यक्ष अजय महावर जी ने कहा कि आदरणीय स्वामी विवेकानंद जी को आध्यत्मिक गुरु मानते हुए छात्र संघ चुनाव का भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान है। छात्र राजनीति ने भारतीय जनता पार्टी को अनेक राजनेता दिए है उनमे पूर्व वित्तमंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली, सुधांशु मित्तल, विजय गोयल, नितिन गडकरी जैसे अनेक लोगो के नाम है जिन्होंने अपने अच्छे कार्यो से उदाहरण प्रस्तुत किये है।



                 राष्ट्रीय राजनीति का एक रास्ता छात्र राजनीति से होकर भी आता है। पढे लिखे साक्षर युवा जब देश समाज की सेवा में योगदान देते हैं तो देश को और अधिक मजबूती प्राप्त होती है। अतः ज्यादा से ज्यादा साक्षर युवा वर्ग को राजनीति से जुड़कर देश को नयी दिशा प्रदान करने से परहेज नही करना चाहिये। छात्रसंघ के चुनाव विशुद्ध रूप से छात्रों द्वारा अपनी मेहनत से लड़ा जा रहा है। जिसमे एबीवीपी  के छात्र  संघठन को भाजपा का सहयोग मिलता रहा है पर यह चुनाव विशुद्ध रूप से छात्रों का ही चुनाव है। हमारा पूरा समर्थन एबीवीपी के साथ है एवं डूसू चुनाव की सभी सीटे हम भारी मतों से जीतने जा रहे हैं।



              इस बैठक में राजेन्द्र अग्रवाल, दिनेश धामा, बृजेश सिंह, आलोक महावर, दीपक चौहान, नेहा उप्रेती, सुनीता राघव हरेंद्र चौधरी के साथ साथ सभी महत्वपूर्ण कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।