ब्राह्मण समाज ने मेरे कार्यो को देखकर ही निर्विरोध चुना है....महेन्द्र पाराशर

पूर्वी दिल्लीः ब्राह्मण समाज संस्था पंजीकृत यमुना विहार भगवान परशुराम भवन सी-8  यमुना विहार में नवनियुक्त प्रधान का स्वागत समारोह एवं नवनियुक्त टीम का अभिनंदन व शपथ समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में घौंडा विधानसभा विधायक श्रीदत्त शर्मा पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, पूर्व सांसद लाल बिहारी तिवारी, यमुना विहार निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता और चुनाव अधिकारी एडवोकेट विजय बाघे मौजूद रहे।



     दरअसल ब्राह्मण समाज संस्था मई 1984 में पंजीकृत हुई थी। जिसका चुनाव हर 3 वर्ष बाद किया जाता है लेकिन  जून 2010  में हुए संस्था के चुनाव में महेंद्र पराशर को संस्था के लोगों ने जीत दिला कर प्रधान नियुक्त किया इसके बाद 2 बार महेंद्र पाराशर अपने विरोधी प्रत्य़ाशियों को हरा कर प्रधान पद पर मनोनीत रहे। इसके बाद उनके कार्य को देखकर ब्राह्मण समाज संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनको पिछले दो बार से निर्विरोध प्रधान नियुक्त करना शुरू कर दिया। इसी के तहत फिलहाल हुए चुनाव में भी महेंद्र पाराशर निर्विरोध प्रधान के रूप में चुने, उनका स्वागत समारोह एवं समस्त ब्राह्मण समाज संस्था के पदाधिकारियों  के शपथ समारोह का आयोजन सी-8 भगवान परशुराम भवन यमुना विहार में आयोजित हुआ।



         संस्था के प्रधान महेंद्र पाराशर ने बताया कि समाज के लोगों ने मेरे कार्यो को देखा है जिसकी वजह से निर्विरोध प्रधान पद पर मनोनीत किया हैं। उन्होने कहा कि मुझे खुशी है कि समाज के लोगों को मेरे पर बना हुआ है। उन्होंने बताया ब्राह्मण समाज संस्था यमुना विहार के नेतृत्व में ब्राह्मण परशुराम भवन संचालित किया जा रहा है। संस्था इस भवन मे धर्मशाला के रूप में जनसेवा में चला रही है जो भी समाज की गरीब या जरूरतमंद परिवार अपनी कन्या की शादी करता है तो उसके लिए यह धर्मशाला मुफ्त मुहैया कराई जाती है। यही नहीं गरीब कन्याओं की शादी के लिए भी संस्था अपनी तरफ से पूरा सहयोग देती है। समय-समय पर संस्था समाज के अनेक कार्यों में अपना अहम योगदान देकर समाज की सेवा में लीन हैं।



        इस मौके पर जो नई टीम नियुक्त हुई है उसमें प्रधान महेंद्र पाराशर. उप प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, यश कुमार शर्मा, गौरव शर्मा, प्रवीण शर्मा, महासचिव जयप्रकाश शर्मा, सचिव भूषण शर्मा, अतिरिक्त सचिव मोहित शर्मा, ऑडिटर प्रमोद शर्मा, प्रचार मंत्री सी.के. पांडेय, सह प्रचार मंत्री मनीष शर्मा, प्रकाशन सचिव जय नारायण मिश्रा, अतिरिक्त प्रधान सचिव संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष चंद्र शर्मा, अति. कोषाध्यक्ष शिवदत्त शर्मा सहित 10 एक्यूटिव मेंबर मनोनीत किए गए हैं। इस कार्यक्रम में  पदाधिकारी एंव सदस्यों के साथ सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।