गणपति विसर्जन से पूर्व अखण्ड रामायण का पाठ होगा—दीपक कुमार

                पूर्वी दिल्लीः गणेश चतुर्थी के अवसर पर दिल्ली में काफी घरों में गणेश भगवान  की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौर में नवीन शाहदरा निवासी तेज निगाहें समाचार-पत्र मुख्य संवाददाता दीपक कुमार ने विधि विधान और वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ गणपति बप्पा जी की मूर्ति को स्थापित किया। इस अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा को परिवार ने हाथों में लेकर ढोल-नगाडों की गूंज, पुष्पवर्षा और गणपति बप्पा मौरया के जयकारों के साथ अपनी गली से शोभा यात्रा के रुप में निकाला।


जिसमें स्थानीय निवासियों के साथ परिवार के सगे सम्बंधियो ने शामिल होकर    इस पावन धार्मिक कार्य में शामिल होकर गणपति बप्पा मौरया का आशीर्वाद लिया। दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने गणपति बप्पा की स्थापना पांच दिन के लिए की है। पांच दिन बाद शुक्रवार को विधि विधान के साथ उनका विसर्जन कर दिया जायेगा। इसके साथ ही बीरवार की सुबह से अखण्ड रामायण का पाठ होगा, जो कि गणपत्ति बप्पा के विसर्जन समय तक समाप्त हो जायेगा फिर दोनों धर्मिक कार्यो के प्रसाद वितरण के बाद गणपति बप्पा का विसर्जन होगा। इस कार्यक्रम में बवीता, हेमन्त कुमार, दीप्ती, संजय कुमार, शुभम कुमार, लाभम कुमार व खुशी के स्थानीय लोग मौजूद रहे।