मच्छरों से बचाव के लिए जनता का जागरुक होना बहुत जरुरी —प्रमोद गुप्ता

पूर्वी दिल्लीः बरसात के मौसम में अक्सर मच्छर पैदा होने का खतरा बना रहता है जिससे शरीर में मच्छरजनति कई खतरनांक बीमारियां होने का भी डर बना रहता है। इसके लिए मच्छरों के से बचाव के लिए जहां एक तरफ स्वास्थ्य विभाग मच्छर मारने के लिए समय-समय पर दवाइयों को छिडाव करता है वहीं दूसरी तरफ   जनता का जागरुर भी होना बहुत जरुरी है।



   जनता के जागरुक होने से मच्छर पैदा होने से रोके जा सकते है। इसी उद्देश्य को लेकर यमुना विहार पार्षद प्रमोद गुप्ता लगातार जन जागरुकता रैली निकाल रहे है। इस रैली में सफाई अधिकारी एंव स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो को साथ इलाके के वरिष्ठ लोग साथ रहते है। पार्षद प्रमोद गुप्ता ने बताया कि सोमवार को यमुना विहार के सी-3 और सी-4 ब्लॉक में और मंगलवार को बी-1,2,3 ब्लॉक में रैली निकाल कर जनता को जागरुक किया है और यह मुहिम उनकी जारी रहेगी जब तक पूरे वार्ड की जनता जागरुक न हो जाये। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए जनता का जागरुक होना बहुत जरुरी है।



    इस दौरान सफाई अधिकारी सुशील शर्मा, श्याम और स्वास्थ्य विभाग से विवेक एमआई, विजेंद्र, नीतू, चांद के साथ बी-3 आरडब्लूए अध्यक्ष वेद शर्मा, डी.एस नेगी, बंधु, के.जी.शर्मा, सतीश सैनी, अतुल चौधरी, बी-2 यमुना विहार अजय मोहन शर्मा, स्वामी सुनील, प्रवीण वर्मा, मनमोहन, दीपक, राजवीर, अजयवीर चौहान, पंकज वर्मा, रिंकू सहाय, शाहीना परवीन, नीता शर्मा मौजूद रहे।