मौत का ब्रिज बना डीएनडी ब्रिज

          दिल्ली:-राजधानी दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर के पास आज सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हुई। दरअसल ट्रक और एंबुलेंस की भिड़ंत में बच्चे समेत दो की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बीमार बच्चे को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस जा रही थी।



             उसी दौरान यह हादसा हुआ मृतकों में 2 साल का बच्चा और एक डॉक्टर शामिल है। बताया जा रहा है कि बीमार बच्चे को नोएडा के सिद्धार्थ अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया था और आज सुबह 4 बजे के आसपास जब एंबुलेंस डीएनडी फ्लाईओवर से गुजर रही थी तभी एंबुलेंस ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।