पुनीत शर्मा ने निर्माण समिति अध्यक्ष के रुप में निगम मुख्यालय में ली शपथ

प्रिंस सोलंकी 


पूर्वी दिल्लीः करावल नगर ईस्ट वार्ड के युवा पार्षद पुनीत शर्मा को संगठन और भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के आशीर्वाद से पूर्वी दिल्ली नगर निगम में निर्माण समिति का चेयरमैन मनोनित किया है। दरअसल बीते 30 अगस्त को पूर्वी दिल्ली नगर निगम की अलग-अलग समितियों के लिए अलग-अलग पार्षदों ने नामांकन किया गया था। चूंकि इस पद पर केवल एक पुनीत शर्मा का ही नामांकन था तो उन्हे सर्वसहमति से निर्माण समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया। बुधवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में समिति के सभी मनोनीत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई गई।



            इसके तहत पार्षद पुनीत शर्मा ने शपथ लेते हुए कहा कि जिस तरह पार्टी संगठन एंव भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोत तिवारी ने मुझ पर विश्वास करके जिम्मेदारी सौंपी है मैं उसे पूरी ईमानदारी एंव निष्ठा के साथ निभाऊंगा। इस अवसर पर पुनीत शर्मा ने निगम के सभी पदाधिकारियों एंव अधिकारियो का आभार व्यक्त करते कहा कि मैं जनता के हित में जो भी मेरे दायरे में काम होगा मैं करुंगा। अंत में उन्होंने कार्यक्रम में आये समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया।



इस मौके पर लोगों ने पुनीत शर्मा को निर्माण समिति अध्यक्ष बनने पर बंधाई और पुष्प गुलदस्तों के साथ स्वागत किया।