रूहेला-टांक को-आपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड (मल्टी-स्टेट) की 7वीं वार्षिक आम सभा धूमधाम से संपन्न

 पूर्वी दिल्लीः रूहेला-टांक को-आपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड (मल्टी-स्टेट) की 7वीं वार्षिक आम सभा 22 सितम्बर 2019 को महाराजा अग्रसेन भवन (नवज्योति समुदाय सदन), बड़ा शिव मन्दिर, निकट दुर्गापुरी चौक, शाहदरा, दिल्ली-94 पर हुई। सोसाइटी की वार्षिक आम सभा में मंच पर सोसाइटी के चेयरमैन जय सिंह रोहिला के अतिरिक्त मंचासीन अतिथियों में मुख्य अतिथि डा. धर्मपाल सिंह रोहिला, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद् व सुभाष चन्द रोहिला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद्, सुनील कुमार रोहिला, महासचिव, अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद्, शाखा दिल्ली प्रदेश, एम. एस. वर्मा, अध्यक्ष रोहिला-टांक क्षत्रिय सभा, दिल्ली प्रदेश, राजा राम वर्मा, अध्यक्ष, रोहिला-टांक क्षत्रिय सभा, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, सुनील गुप्ता, अध्यक्ष, सहकार भारती, दिल्ली प्रदेश, व अध्यक्ष, यूनाइटेड थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट को-आपरेटिव सोसाइटीज़ फेडरेशन ऑफ दिल्ली लिमिटेड उपस्थित रहें।  



   मंचासीन अतिथियों व बहार से आये अतिथियों के स्वागत के पश्चात्  सोसाइटी के निदेशक महासचिव चन्द्रप्रकाश रोहिला ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया की अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद् शाखा दिल्ली प्रदेश द्वारा रोहिला-टांक क्षत्रिय समाज को आर्थिक रूप से सुद्रढ़ करने के उद्देश्य से वर्ष 2012 में इस सोसाइटी की स्थापना हुई सोसाइटी मल्टी-स्टेट को-आपरेटिव सोसाइटीज एक्ट  के तहत सेन्ट्रल रजिस्ट्रार को-आपरेटिव सोसाइटीज, भारत सरकार से पंजीकृत   हैं। सोसाइटी का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली राज्य हैं। लगभग 1500 सदस्यों के माध्यम से सोसाइटी का वार्षिक टर्नओवर लगभग 2.5 करोड़ रूपये हैं। सोसाइटी के द्वारा रोहिला-टांक क्षत्रिय समाज के व्यक्तियों को मात्र 2 सदस्यों की जमानत पर 5 लाख रूपये तक का लोन मात्र 1% प्रतिमाह की दर से घटते शेष पर ब्याज विधि द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही उन्होंने सोसाइटी से सम्बन्धित नये नियमो की जानकारी भी दी।  सोसाइटी के निदेशक कोषाध्यक्ष मनोज कुमार रोहिला ने वर्ष 2018-19 के आय व व्यय विवरण व तुलन पत्र की जानकारी सभा में उपस्थित सभी व्यक्तियों को दी तदुपरान्त दिल्ली व दिल्ली से बहार से आये हुये अतिथियों द्वारा रोहिला-टांक क्षत्रिय समाज के उत्थान से सम्बन्धित विचार रखे गये।



             इसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डा. धर्मपाल सिंह रोहिला, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद्,  राजा राम वर्मा अध्यक्ष, रोहिला-टांक क्षत्रिय सभा, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, धर्मवीर आर्य महामन्त्री, रोहिला-टांक क्षत्रिय सभा, दिल्ली प्रदेश, भोपाल सिंह रोहिला, अध्यक्ष, रोहिला-टांक क्षत्रिय सभा, शालीमार बाग क्षेत्र व सुनील गुप्ता अध्यक्ष, सहकार भारती दिल्ली प्रदेश, व अध्यक्ष, यूनाइटेड थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट को-आपरेटिव सोसाइटीज़ फेडरेशन ऑफ दिल्ली लिमिटेड ने अपने विचार रखें  इस अवसर पर रूहेला-टांक को-आपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की कार्यकारिणी के अतिरिक्त रोहिला-टांक क्षत्रिय समाज के प्रमुख समाजसेवी व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।


        जिनमें डा. धर्मपाल सिंह रोहिला, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद्, सुभाष चन्द रोहिला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद्, सुनील कुमार रोहिला, महासचिव, अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद्, शाखा दिल्ली प्रदेश, एम. एस. वर्मा, अध्यक्ष रोहिला-टांक क्षत्रिय सभा, दिल्ली प्रदेश, राजा राम वर्मा, अध्यक्ष, रोहिला-टांक क्षत्रिय सभा, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, सुनील गुप्ता, अध्यक्ष, सहकार भारती, दिल्ली प्रदेश, व अध्यक्ष, यूनाइटेड थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट को-आपरेटिव सोसाइटीज़ फेडरेशन ऑफ दिल्ली लिमिटेड,  मुज़फ्फरनगर नगर से अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद् के जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह रोहिला मंत्री कालू राम रोहिला व कोषाध्यक्ष राम किशन रोहिला, मेरठ से अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद् के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार रोहिला व मंत्री संजीव कुमार रोहिला बड़ोत से अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद् के संरक्षक राजकुमार रोहिला, जिला अध्यक्ष सुरेशपाल फौजी, हरपाल सिंह व महक सिंह रोहिला, बागपत सतीश रोहिला, घाटहेड़ा, सहारनपुर से अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद् के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह रोहिला व श्रवण रोहिला, शामली से रोहिला राजपूत युवा संगठन से योगेश रोहिला, सतीश रोहिला डासना से मुन्ना लाल रोहिला, सोनीपत (हरियाणा) से श्याम सुन्दर रोहिला, पलवल (हरियाणा) सुरेश चन्द रोहिला, पिलखुवा से रामपाल सिंह रोहिला, दिल्ली से धर्मवीर आर्य (महामन्त्री रोहिला-टांक क्षत्रिय सभा दिल्ली प्रदेश),  भोपाल सिंह रोहिला (अध्यक्ष, रोहिला-टांक क्षत्रिय सभा, शालीमार बाग क्षेत्र), राजेन्द्र रोहिला (अध्यक्ष पश्चिमी दिल्ली रोहिला-टांक को-आपरेटिव अर्बन थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड, दिल्ली) व श्याम मुरारी (महासचिव, पश्चिमी दिल्ली रोहिला-टांक को-आपरेटिव अर्बन थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड, दिल्ली), ओमप्रकाश रोहिला (दक्षिण-पूर्वी दिल्ली सभा)  सौरभ रोहिला (दक्षिण-पूर्वी दिल्ली सभा) विरेन्द्र कुमार रोहिला पूर्व संरक्षक, रोहिला-टांक क्षत्रिय सभा दिल्ली प्रदेश, रविन्द्र कुमार रोहिला महासचिव, रोहिला को-आपरेटिव अर्बन थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड, गंगा विहार, दिल्ली नरेन्द्र कुमार रोहिला, कोषाध्यक्ष, रोहिला को-आपरेटिव अर्बन थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड, गंगा विहार, दिल्ली, मांगेराम रोहिला पूर्व कोषाध्यक्ष, अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद्, दिल्ली प्रदेश, श्री अशोक रोहिला, सदस्य कार्यकारिणी, अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद्, दिल्ली प्रदेश आदि व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।