सोनिया विहार पार्षद सुषमा मिश्रा के सानिध्य में हुआ रामलीला भूमि पूजन

   दिल्लीः राजधानी दिल्ली में रामलीलाओं का आयोजन आने वाले नवरात्रों से शुरू होगा इसके लिए भूमि पूजन कार्यक्रमों का आयोजन दिल्ली की जगह-जगह लीला आयोजन स्थलों पर किया जा रहा है। इसी के तहत सोनिया विहार दूसरा पुस्ता पर आयोजित होने वाली श्री अवध रामलीला कमैटी द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय पार्षद एंव रामलीला की संरक्षक सुषमा मिश्रा मौजूद रही। पूरे विधि विधान से साथ भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पार्षद सुषमा मिश्रा भगवान राम की भक्ति में इतनी लीन हो गई कि उन्होंने खुद भगवान राम के भजनों का गुणगान किया।



      इस मौके पर लीला अध्यक्ष गोपी चंद्र पांडेण्य ने कहा कि लीला का मंचन बहुत ही सुन्दर तरीके से किया जाता है और भारी संख्या में आस-पास की कलोनियों से दर्शक लीला देखने आते है। लीला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि लीला का मंचन कलाकार इतना सुन्दर करते है कि लगता है वाकई हम आयोध्या नगरी में भगवान राम के साक्षात दर्शन कर रहे है। हजारों की संख्या में दर्शक इस लीला का मंचन देखने आते है। कार्यक्रम अतिथि पार्षद सुषमा मिश्रा ने कहा कि मेरे वार्ड की ये सबसे बेहतरीन लीला होती है। आज रविवार को भूमि पूजन कर रामलीला के मंचन का आगाज हो गया है। मैं लीला के सुन्दर मंचन के लिए लीला समिति के समस्त पदाधिकारियो को बंधाई देती हूं।



              इस मौके पर रामलीला अध्यक्ष गोपीचंद पांडेय, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, रामकुमार तिवारी, पवन कुमार शुक्ला, हरिश्चंद्र पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, रमेश तिवारी, दुर्गेश कुमार मिश्रा के साथ सैकडों की संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।