व्यापारियों के हित में काम करेगा संगठन- रामनिवास गुप्ता

पूर्वी दिल्लीः प्रीत विहार में बीकानेर रिसोर्ट में अखिल भारतीय उद्योग परिषद की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कल 14 तारीख शनिवार को होने वाले कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई साथ ही इस मौके पर नई टीम का भी गठन किया गया। नए नामों की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास गुप्ता के द्वारा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास गुप्ता ने संगठन के सदस्यों के साथ नए पदाधिकारियों का पुष्प माला व पटका पहनाकर स्वागत कर हौंसला बढाया। कार्यक्रम में विशेष रूप से मंच संचालन आशीष बंसल ने किया।



     संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य संगठन के साथ जुडे हर व्यापारी की समस्या सुनना और उसका उचित समाधान कराना साथ ही व्यापारियों के हित में कार्य करना है। उन्होने कहा कि संगठन व्यापारियों के लिए और व्यापारियों के हित में हमेशा तत्पर है। इस दौरान मुकेश कक्कड को संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन में महिलाओं की भागीदारी तय की गई और तीन महिलाओं को संगठन के साथ जोडा गया। सभी सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया गया और तलियों के साथ उत्साहवर्धन किया।



     कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास गुप्ता के साथ पंकज त्रिपाठी, एन.सी.गुप्ता, आलोक गुप्ता, मोहम्मद इमरान, आशीष बंसल, निर्देश चौधरी, बिंदु गुप्ता, खुशी, आशा शर्मा, दिलशाद अहमद, जगदीश्वर सिहं, गजेंद्र चौहान, देवेंद्र कुमार, श्याम सुंदर गोयल, अजीत अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी गण मौजूद रहे।