आजादी के कई दशक बाद आज गांधी जी का सपना साकार हो रहा है- मनोज तिवारी

         प्रिंस सोलंकी,पूर्वी दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्व जिला की ओर से आज करावल नगर विधानसभा में गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा 28 फुटा पश्चिमी करावल नगर से शुरू हुई एवं दयालपुर सादतपुर विस्तार तुकमीर शेरपुर होते हुए खजूरी में समाप्त हुई। जिसका नेतृत्व स्वयं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया इस यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष अजय महावर, मीडिया विभाग के प्रदेश सह-प्रमुख आनंद त्रिवेदी, निगम पार्षद मास्टर सत्यपाल सिंह, प्रमोद गुप्ता, पुनीत शर्मा, नीता बिष्ट,  सुषमा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राणा, मास्टर सत कुमार, राज कुमार झा, डॉ.जे.के. शर्मा, अनुपम पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ से पूर्व उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्ण स्वराज्य के साथ-साथ रामराज्य की स्थापना गांधी जी का सपना था और आजादी मिलने के बाद उन्होंने कहा था कि अब इस देश को कांग्रेस की जरूरत नहीं है, लेकिन सत्ता के लालची कुछ स्वार्थी नेताओं ने न सिर्फ निहित स्वार्थ के लिए देश का बंटवारा किया बल्कि कांग्रेस के नाम पर बरसों तक उस सपने को चकनाचूर कर दिया, जिसकी कल्पना गांधी जी ने की थी। आजादी के कई दशक बाद आज गांधी जी का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सुशासन की राह पर है और गांधी जी के मत के अनुरूप कांग्रेस अपने अंजाम के नजदीक। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार का शासन है जो दिल्ली के संसाधनों का दुरुपयोग कर पुनः सत्ताशील होने की राह तलाश रही है, और दिल्ली के लोग परेशान हैं।



     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों का पाँच लाख रुपये तक का इलाज कराना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली में एक बड़ी बाधा केजरीवाल सरकार है, ऐसी कई योजनाएं जो जनहित के लिए जनता के बीच जानी चाहिए, लेकिन मौजूदा केजरीवाल सरकार रुकावट पैदा कर रही है और हम सभी यह संकल्प लें कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांतों को  जन-जन तक पहुंचाने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार का अंत करेंगे और दिल्ली में सुशासन की स्थापना कर गांधी जी के सपनों को साकार करेंगे।



  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में रामराज्य लाने के लिए स्वच्छ भारत के साथ स्वस्थ भारत अभियान का आह्वान किया और सबको साथ लेकर सबके विकास के लिए विकास पथ पर भारत को अग्रसर किया है। कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार होने के बाद श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से प्लास्टिक मुक्त भारत और केमिकल के उपयोग न करने का आह्वान किया है जो हमारे साथ-साथ देश के स्वास्थ्य के लिये जरूरी है। इसलिये हम सब यह संकल्प लें कि न सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करेंगे और न ही केमिकल का, क्योंकि इनके उपयोग से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है, लेकिन हमारा स्वस्थ रहना जरूरी है क्योंकि हम फिट तो इंडिया फिट का नारा तभी चरितार्थ होगा।