भाजपा मयूर विहार जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी गयी

 नई दिल्ली। सहयोग दिल्ली संस्था के अध्यक्ष मनोज के. जैन ने भाजपा मयूर विहार जिला अध्यक्ष डा. धीरज जोशी ललित से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही दिल्ली के पर्यावरण पर चर्चा भी की। जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की बधायी देते हुए मनोज जैन ने कहा कि लोकसभा में पार्टी को शानदार जीत दिलाने में धीरज ललित जोशी का अतुलनीय प्रयास याद रहेगा। संगठन और जनता के बीच संवाद स्थापित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत की बुलन्दियों पर ले जाने में वे सफल रहेंगे-इसकी सभी को कामना हैै।



भाजपा मयूर विहार जिलाध्यक्ष डा. धीरज ललित जोशी को जन्मदिन की बधायी के साथ ही प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। सहयोग संस्था अध्यक्ष मनोज जैन ने जिलाध्यक्ष को बताया कि इस बार दिवाली पर दिल्ली की हवा पिछले सालों की तुलना में काफी बेहतर रही। यह सब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री डा. नरेंद्र मोदी के प्रयासों का ही नतीजा है कि पर्यावरण अनुकूल ग्रीन पटाखे तैयार हो पाए और दिल्ली में प्रदूषण भी कम हो पाया। उन्होंने अनियमित कालोनी वासियों को दीपावली के अवसर पर मालिकाना हक दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब दिल्ली वालों को प्रधानमंत्री को सशक्त बनाने के लिए दिल्ली में भाजपा सरकार की नींव रखने का कार्य करना है।