भाजपा ने किया कलोनी वैध का सराहनीय काम—अजय महावर

    पूर्वी दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी कलोनी ई ब्लॉक में 1797 कलोनियों के वैध होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को खजूरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार झा के द्वार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मपुख्यअतिथि के रुप में भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन, उत्तर-पूर्वी जिलाध्यक्ष अजय महावर, पूर्व विधायक मोहन सिहं बिष्ट के साथ विधायक कपिल मिश्रा मौजूद रहे।



कार्यक्रम आयोजक सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों के पुष्प माला व शॉल के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर मंच के माध्यम से सिद्धार्थन ने जनता को बताया कि देश के प्रधानमंत्री के द्वारा इस निर्णय को केन्द्र सरकार द्वारा लिया गया है। पहले इस कार्य को कराने के लिए दिल्ली सरकार को पत्र लिखा, मगर वहां से कोई संतुष्टि नही मिली। इसके बाद अब दिल्ली उपराज्यपाल की सहमति से अब कलोनियों की नाप डीडीए द्वारा कराकर उन्हें पक्का करने काम किया जायेगा।



  अजय महावर ने कहा कि जिसको लेकर पिछली सरकारें राजनीति कर रही थी, हर वार चुनाव में वोट लेकर जनता को गुमराह कर रही थी भाजपा ने 1797 कलोनियों को वैध कर उनकी राजनीति को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि विधान चुनाव से पहले ये काम करके पार्टी ने जनहित में बडा संदेश दिया है। मंडल अध्यक्ष राज कुमार झा ने कहा कि यह कलोनी अवैध है, अब ये वैध हो जयेगी। इसको लेकर यहां कि जनता बहुत खुश है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा इलाके की जनता को घर-घर जाकर दीये दिये और उन्हें मिठाई खिलाकर बंधाई दी।



       इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंनी बंसल, गीता गोस्वामी, एडवोकेट सुनीता शुक्ला, मधु झा, सुमेर सिहं शेखावत, दीपक चौहान, गंगाधर शर्मा, अनुपम पान्डेय, निसार अहमद सहित भाजपा के नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।